मुनिश्री तरुण सागर जी महाराज के कड़वे प्रवचनों के रसपान करने का मौका एक बार हरियाणा विधानसभा के सभी सदस्यों, अधिकारियों को मिला था। वे अगस्त 2016 में उसी हरियाणा विधानसभा सदन के भीतर कड़वे प्रवचन करके गए थे, जिस सदन में पक्ष और विपक्ष आपस में टकराते रहे हैं लेकिन, मुनिश्री के प्रवचनों के मौके पर दोनों पक्ष न केवल मौजूद रहे बल्कि उनका आशीर्वाद भी लिया था। किसी भी विधानसभा सदन के भीतर किसी संत के प्रवचन करना अपने आप में पहली घटना थी। उस दौरान उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में समाज से जुड़े मुद्दों को छूते हुए जनप्रतिनिधियों को उनके दायित्व व कर्तव्यों की याद दिलाई थी।