25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अम्बेडकर नगर
भाजपा सांसद ने राहुल गांधी को बताया विक्षिप्त, दी खुली चुनौती
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Ambedkar Nagar / Videos / भाजपा सांसद ने राहुल गांधी को बताया विक्षिप्त, दी खुली चुनौती

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी को बताया विक्षिप्त, दी खुली चुनौती

सांसद ने कहा कि अगर राहुल ये कर दें, तो सब कुछ हार जाऊंगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अम्बेडकर नगर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 21 Sep 2018, 8:56 PM IST

अम्बेडकर नगर. बीजेपी सांसद हरिओम पाण्डेय ने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध दिए गए बयान के बाद उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि राहुल गांधी विक्षिप्त हैं। उन्हें वर्णमाला तक का ज्ञान नहीं है। सांसद ने कहा कि अगर राहुल ‘क’ से ‘ज्ञ’ तक स्वर और व्यंजन पढ़ दें, तो सब कुछ हार जाऊंगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा एक अमर्यादित बयान दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि गली गली में शोर है, देश का चौकीदार चोर है। इसे सुनने के बाद नाराज अम्बेडकरनगर के बीजेपी सांसद ने यहाँ तक कह डाला था कि राहुल गांधी बच्चा है, हीन भावना से ग्रसित है। बड़ा हो रहा है, लेकिन मानसिक विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राहुल को पाठशाला में ट्रेनिंग लेनी चाहिए। सांसद ने कहा कि राहुल गांधी का बयान बहुत निंदनीय है और वह विक्षिप्त हैं। उन्हें वर्णमाला तक का ज्ञान नहीं है अगर ‘क’ से ‘ज्ञ’ तक और स्वर-व्यंजन पढ़ दें तो सब कुछ हार जाऊंगा।

सांसद के बयान पर बौखलाई कांग्रेस, दी कड़ी प्रतिक्रिया-
इस मुद्दे पर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जबसे मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से चाहे अरुण जेटली हों, स्मृति ईरानी हों, सब भाजपाइयों में पागलपन की होड़ लग गई है। उन्होंने कहा कि होने वाले प्रधानमंत्री राहुल गाँधी जो कि देश ही नहीं विश्व के नेता हैं, उनको कौन कितना गाली दे सकता है, इसकी भाजपा में होड़ लग गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पागल हो गए हैं। सही बात ये है कि अभी जेटली जी अपना इलाज कराकर लौटे हैं। भाजपा पर अभद्र भाषा का प्रयोग कार्टर हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले से ही आगरा और राँची में पागलखाना खुलवा रखा है और सत्ता से उतरते ही इन सबको वहीं भर्ती होना पड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के सारे नेता मोदी से लेकर हरिओम तक वहीं जाएंगे। जब से मोदी पीएम बने हैं, तब से सोशल मीडिया को इन लोगों ने गाली दे दे कर के इतना गंदा कर दिया है कि भाजपा वाले अपने परिवार वालों के साथ बैठ करके अपना पोस्ट नहीं देख सकते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता के बयान इतने अमर्यादित हैं कि उन्हें उनकी भाषा में हूबहू लिखा भी नहीं जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश