17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक हादसा, बलिया डिपो की बस ट्रक से टकराई, 24 यात्री घायल

जिले अकबरपुर क्षेत्र में एक भयानक हादसा हुआ। इस हादसे में २४ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अम्बेडकर नगर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 1 Mar 2018, 5:48 PM IST

accident

accident

अम्बेडकर नगर. जिले अकबरपुर क्षेत्र में एक भयानक हादसा हुआ। इस हादसे में २४ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं घायलों की हालत नाजुक देख डॉक्टरो ने तीन यात्रियों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं 11 घायलों को उपचार चल रहा है।सूचना पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला चिकित्सालय पहुंच घायलों का हालचाल जाना।

जानकारी हो कि बुधवार की देर रात लखनऊ से यात्रियों को लेकर बलिया डिपो की बस अकबरपुर आ रही थी। बस नगर के फैजाबाद मार्ग स्थित सीओ सदर के आवास के सामने पहुंची थी कि सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रक से आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अक्षिता श्रीवास्तव (20) पुत्री संतोष श्रीवास्तव, निवासी चौक आजमगढ़, ज्योति (20)पुत्री अशोक, मड़या आजमगढ़, अजय चौहान (25) पुत्र धुरई, भीमपुरा बलिया, नीलम (48) पत्नी अशोक, मड़या आजमगढ़, निर्मला ¨सह (54) पत्नी सभाजीत, लालपट्टी अतरौलिया आजमगढ़, वीरभद्र (23) पुत्र सुभाष चंद्र निवासी सालारपुर ¨सधारी आजमगढ़, रितिक (22) पुत्र रोहित प्रसाद निवासी प्रयागपुर ¨सधारी आजमगढ़, जावेद (32) पुत्र जलालुद्दीन निवासी जमीरपुर आजमगढ़, सनोज (21) पुत्र राम बचन निवासी गोधनरी थाना घोसी मऊ, राजेश चौहान (28) पुत्र कन्हैया निवासी खचमा थाना भीमपुरा बलिया, सतीश (48) पुत्र बाल मोहन निवासी बंजरिया थाना मधुबन मऊ, लक्ष्मीकांत गिरि (48) पुत्र उपेंद्र नाथ निवासी बिलारी बढ़या आजमगढ़, छोटेलाल (35) पुत्र बेकाऊ निवासी छितौनी अतरौलिया आजमगढ़, दयाशंकर (42) पुत्र दीनानाथ निवासी गौरीतार नगरा बलिया, विशाल (18) पुत्र राम सिंह निवासी अरिया घोसी मऊ, मोहम्मद हुजैफ (20) पुत्र निहाल मोहम्मद निवासी अमहदपुर असना घोसी मऊ, बलवंत ¨सह (46) पुत्र सच्चिदानंद निवासी रामपुरमाफी थाना मधुबन मऊ, विशाल पुत्र बजरंगी निवासी कुचहरा घोसी मऊ, विकास पुत्र बजरंगी निवासी कुचहरा घोसी मऊ, मोतीचंद्र (34) पुत्र रामबली निवासी बाखीपुर कुड़िया घोसी मऊ, जमील (60) पुत्र इस्माइल निवासी जहीउद्दीनपुर थाना जियनपुर आजमगढ़, राजेश्वर (36) पुत्र निर्मोही निवासी धर्मपुर मधुबन मऊ घायल हो गए। मौके पर पहुचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस कर्मियों के सहयोग से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने लक्ष्मीकांत, सभाजीत एवं नीलम श्रीवास्तव को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं ग्यारह घायलों का उपचार जारी है। सूचना पर जिला चिकित्सालय पहुंच जिलाधिकारी अखिलेश ¨सह एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने घायलों का कुशलक्षेम जाना। जिसके उपरांत 14 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एसडीएम ने दूसरी बस से गंतव्य तक पहुंचवाया।