11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पालिका अध्यक्ष के फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला पहुंचा कमिश्नर के यहां, अभिलेखों के साथ तहसील के अधिकारी तलब

पालिका अध्यक्ष के फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला पहुंचा कमिश्नर के यहां, अभिलेखों के साथ तहसील के अधिकारी तलब

2 min read
Google source verification
ambedkar nagar

पालिका अध्यक्ष के फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला पहुंचा कमिश्नर के यहां, अभिलेखों के साथ तहसील के अधिकारी तलब

अम्बेडकर नगर. जिले की टांडा नगर पालिका की अध्यक्ष नसीम रेहाना अंसारी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते स्थानीय निकाय चुनाव में नगर पालिका टांडा के अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी की टिकट पर निर्वाचित घोषित की गई रेहाना अंसारी की जाति को लेकर शिकायत की गई, जिसमें बताया गया है कि नगर पालिका टांडा के अध्यक्ष का पद पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित था, जिसपर प्रशासन को धोखा देकर रेहाना अंसारी ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र रंगरेज का लगाकर अपना नामांकन करा लिया था और इसी फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर उन्होंने चुनाव जीता है।

अलग अलग समय पर जाति के साथ साथ नाम भी बदलने का है आरोप

पिछड़ी जाति के प्रमाण पत्र के आधार पर नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव जीती रेहाना अंसारी पर यह भी आरोप है कि उन्होंने तहसील टांडा से अलग अलग समय पर अलग-अलग नाम व जाति का प्रमाण पत्र जारी करा लिया है। तहसील टांडा से 1995 में जारी जाति प्रमाण पत्र में रेहाना अंसारी पत्नी तौकीर अहमद निवासी सकरावल के आधार पर चुनाव लड़ीं, जिसमें हार गई थीं। पुनः वर्ष 2000 में रेहाना पुत्री जलील अहमद मुहल्ला मीरान पूरा के पते से जारी प्रमाण पत्र में रंगरेज जाति लिखी हुई है और इसी आधार पर चुनाव लड़ीं। वर्ष 2006 में रेहाना अंसारी पत्नी दस्तगीर अहमद मुहल्ला सकरावल के पते पर मोमिन अंसार जाति का जारी है। वर्ष 2000 में जारी रंगरेज जाति के प्रमाण पत्र के आधार पर वर्ष 2017 के चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव नसीम रेहाना अंसारी के नाम से चुनाव लड़ कर जीत हासिल कर ली हैं।

नाम में भी है गड़बड़ी

अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए रेहाना अंसारी का पूरा नाम नसीम रेहाना है। इसी नाम से उनकी प्राइमरी से लेकर स्नातक तक कि पढ़ाई भी हुई है और बार काउंसिल में बतौर अधिवक्ता भी नसीम रेहाना के नाम से पंजीकरण है। इसके बावजूद तहसील से जारी प्रमाण पत्र में सिर्फ रेहाना के नाम से प्रमाण पत्र बनवा कर चुनाव लड़ी हैं। शिकायत के साथ शिकायतकर्ता ने जो अभिलेख प्रस्तुत किये हैं उसमें प्राथमिक विद्यालय के प्रमाण पत्र में नसीम रेहाना पुत्री जलील अहमद कौम सिद्दीकी लिखा हुआ है, जो सवर्ण जाति के अंतर्गत आते हैं। महिलाओं की जाति के बारे में शासनादेश है कि उनकी जाति पिता की जाति के आधार पर ही निर्धारित होगी।

अभिलेखों के साथ इन अधिकारियों को कमिश्नर ने किया है तलब

मोहम्मद अयाज उर्फ गुल्लू की शिकायत पर शासन स्तर से नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ जांच आयुक्त फैज़ाबाद मंडल को सौंपी गई है,जिसमे 19 सितम्बर को सुनवाई होनी है और जिसमे पिछले वर्षों में तहसील से जारी रेहाना अंसारी के समस्त जाति प्रमाण पत्रों के अभिलेख के साथ जांच कमेटी के सदस्य उपजिलाधिकारी टांडा और तहसीलदार टांडा को तलब किया गया है। कमिश्नर की इस कार्यवाही की जानकारी होने पर हड़कम्प।मचा हुआ है और लोग इस बात पर अलग अलग कयास लगा रहे हैं कि इस मामले में क्या निर्णय आएगा।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग