जिस तरह से लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा का गठबंधन भाजपा को परेशान किये हुए था, उस तरह का कोई परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को तो नहीं मिला, लेकिन कुछ ऐसी सीटें जरूर रहीं जहां गठबंधन की वजह से भाजपा हार गई। जिले की जलालपुर विधानसभा सीट भी ऐसी ही साबित हुई, जहां भाजपा को हारना पड़ा। 4 लाख से अधिक मतदाताओं वाले इस विधानसभा क्षेत्र जातीय समीकरण में मुस्लिम, यादव, कुर्मी, दलित, ब्राम्हण, ठाकुर और कई अन्य जातियां हैं, जिसमे मुस्लिम समाज के अधिकांश लोग सपा तो दलित समाज के अधिकांश लोग बसपा को पसंद करते है। विधानसभा के उप चुनाव में यदि सपा और बसपा अलग होकर चुनाव लड़ती हैं तो भाजपा के लिए संभावनाएं काफी होंगी, लेकिन जीत के लिए भाजपा को बहुत सोच समझ कर यहां प्रत्याशी उतारना पड़ेगा।