
bjp
अम्बेडकर नगर. लोकतंत्र में निष्पक्ष मतदान के माध्यम से मतदाताओं को अपनी पसंद की सरकार और अपने पसंद का प्रतिनिधि चुनने का अधिकार है, लेकिन वर्तमान राजनीति में मतदाताओं को लुभाने के साथ ही शासन सत्ता का दुरुपयोग कर नेता चुनाव जीतने के लिए धमकी और दबाव बनाकर जीत दर्ज कराने के लिए सारे हथकंडे अपनाते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला जिला पंचायत उप चुनाव का सामने आया है, जिसमें भाजपा के जिला स्तरीय एक बड़े पदाधिकारी ने चुनाव जीतने के लिए फोन पर एक व्यक्ति को खुले आम धमकी दे रहे हैं। भाजपा के इस नेता का धमकी भरा ऑडियो वायरल हो गया है और इसको लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है।
सुनिये, वायरल हुए ऑडियो को
मामला जिला पंचायत के उप चुनाव का है। जिले के जहांगीर गंज पश्चिमी जिला पंचायत की सीट पर 22 फरवरी को उप चुनाव सम्पन्न हो जाने के बाद एक ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में एक व्यक्ति जो अपना नाम एमके मिश्रा बता रहा है और फोन पर पूछता है कि क्या वह मनोज बोल रहा है। सामने वाले व्यक्ति ने बताया कि हैं वह मनोज बोल रहा है और वह गांव का कोटेदार है। इस पर फोन करने वाले ने खुद को भाजपा का जिला महामंत्री बताते हुए साफ तौर पर कहाकि ऊपर से लेकर नीचे तक हमारी सरकार है और अगर उनकी पार्टी उगता सूरज के चुनाव निशान पर अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है। अगर यह छोटा सा चुनाव भाजपा हार जाती है तो कोटेदारी मुश्किल में पड़ जाएगी। नेता की धमकी का जवाब देते हुए कोटेदार ने कहाकि कौन किसको वोट दे रहा है, किसी के मन की बात वह कैसे जान सकता है कि कौन किसको वोट दे रहा है, तो नेता जी ने जवाब दिया गांव के प्रधान और कोटेदार और प्रधान कुछ भी कर सकते है। चुनाव की जीत और हार बताएगी कि कोटेदार ने किसका साथ दिया।
भाजपा की छवि पर लग रहा है बट्टा
केंद्र और कई प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लगातार हो रही अप्रत्याशित जीत पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। ईवीएम का मामला अभी भी लोगों के गले से नहीं उतर रहा है। ऐसे भाजपा के एक नेता का इस तरह से अपने समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की धमकी देने, ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा की सरकार का हवाला देकर हार जाने के बाद नुकसान पहुंचाने की बात करने का ऑडियो वायरल होने के बाद से राजनीतिक गलियारों में भाजपा की जमकर किरकिरी हो रही है। फिलहाल इस मामले में भाजपा का कोई भी नेता कोई सफाई देने को तैयार नहीं है।
Updated on:
23 Feb 2018 11:11 am
Published on:
23 Feb 2018 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allअम्बेडकर नगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
