6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के एकलव्य खेल के बड़े आयोजन से अन्य पार्टियों की उड़ जाएगी नींद, पिछड़ा वर्ग को जोड़ने का प्रयास

रविदास के बाद अब एक्लव्य के जरिये पिछड़ों को साधने की कोशिश, bjp सभी मतदान केन्दों पर कल मनाएगी एक्लव्य खेल उत्सव

2 min read
Google source verification
bjp

bjp

अम्बेडकर नगर. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। केंद्रीय संगठन से लेकर राज्य स्तर और जिला स्तर की भाजपा की संगठन इकाइयां लगातार शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर तैयारियों में जुटी हैं और इस अभियान में जो सबसे महत्वपूर्ण पहलू है, वह यह है कि आगामी लोकसभा चुनाव में 2014 की तरह ही पूर्ण बहुमत के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटने का निर्देश जारी किया गया है साथ ही जातीय समीकरण को साधने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन भी इसी उद्देश्य से किया जा रहा है।

इसी कड़ी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान गांव गांव तक जहां लोगों को प्रधानमंत्री के मन को बात को सुनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, वहीं खेल के माध्यम से भी लोगों को साधने की तैयारी में भाजपा जुटी है। रविवार को संगठन के रूप में जिले की सभी मंडल इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि सभी मंडल में विश्व प्रसिद्ध धनुर्धर एकलव्य के नाम पर बड़े स्तर पर खेल का आयोजन किया जा रहा है। माना जाता है कि एकलव्य गुरु द्रोणाचार्य से धनुर विद्या सीखना चाहते थे, लेकिन पिछड़ी जाति के होने के कारण गुरु द्रोण ने उन्हें अपना शिष्य नहीं बनाया, लेकिन जब वे धनुर्विद्या में पारंगत हो गए तो गुरु दक्षिणा में उनका अंगूठा मांग लिया। इस वजह से पिछड़ी जातियों में एकलव्य के नाम की सहानुभूति रहती है और इसी सहानुभूति को भुनाने के प्रयास में भाजपा लगी हुई है।

जिलाध्यक्ष ने बताया इस आयोजन के बारे में

भाजपा के इस आयोजन के बारे में अम्बेडकर नगर भाजपा के जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा ने बताया कि केंद्र और प्रदेश नेतृत्व से स्पष्ट निर्देश है कि गांव गांव में लोगों को जोड़ने के लिए और सरकार की योजनाओं को बताने के उद्देश्य से रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनाने के साथ ही एकलव्य के नाम पर खेल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खेल के माध्यम से लोगों को एक साथ लाने की तैयारी है।

शिवनायक वर्मा ने कहाकि इस आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए नव निर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी और क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृज बहादुर भी जिले के दौरे पर आ रहे हैं, जो आयोजन को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश देंगे।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग