
अम्बेडकर नगर. सरकार, पुलिस और प्रशासन की तरफ से लगातार कानून व्यवस्था के चुस्त दुरुस्त होने के दावे किये जा रहे हैं, लेकिन सच्चाई तो यह है कि कानून व्यवस्था का कोई खौफ अपराधियों और गुंडे बदमाशों पर होता नहीं दिखाई पड़ रहा है। जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दर्जन से अधिक बदमाशों के कहर का जो वीडियो सामने आया है उसको देखकर तो आप भी कहेंगे कि कहां है कानून व्यवस्था।
मालीपुर थाना क्षेत्र के आलम अखई पुर गांव में दो दिन पहले एक जमीनी विवाद में बोलेरो गाडी से दो दर्जन से अधिक बदमाश लाठी डंडे और असलहे से लैश होकर पहुंच जाते हैं और गांव के नन्हे लाल राजभर के परिवार पर जमकर हमला बोल देते हैं। घर की महिलाओं और पुरुषों को मारना पीटना शुरू कर देते हैं और उनके घर पर पथराव का घर का समान वगैरह भी तोड़ डालते हैं। जब ये बदमाश नन्हे लाल के परिवार पर हमला कर रहे थे, उस समय पूरा गांव जुटकर तमाशबीन बना हुआ था, लेकिन किसी ने भी इन बदमाशों को रोकने की हिम्मत नहीं की और खुले आम बदमाश तांडव मचाते हुए गाली गलौज करते रहे। बदमाश इस कदर बेखौफ थे कि उन्होंने नन्हे लाल के छप्पर में आग भी लगा दी।
सूचना पर पुलिस तो पहुंची, लेकिन कार्रवाई सिर्फ लीपापोती
पीड़ित परिवार का कहना है कि इस हमले की सूचना डॉयल 100 पर दिए जाने के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने ले आई, लेकिन हमला करने वाले बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के बजाय दोनों पक्षों के खिलाफ केवल शांति भंग की आशंका में चालान कर मामले को रफा दफा कर दिया। नन्हे लाल का आरोप है कि जब इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस मामले में लापरवाही बरतते हुए दोनों पक्षों से दो-दो लोगों के खिलाफ महज शांति भंग में चालान कर मामले को रफा दफा कर दिया। इतना ही नहीं बदमाश थाने में ही उसे गोली मारने की भी धमकी दे रहे थे, लेकिन पुलिस इन बदमाशों पर कार्रवाई करने के बजाय सुलह समझौते का दबाव बना रही है।
जमीन को लेकर है विवाद
जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र के आलम अखई पुर गांव में नन्हे लाल राजभर का पुस्तैनी मकान और खेती की जमीन है। इस खानदान का एक पक्ष अपने हिस्से की जमीन बेंच कर दूसरी जगह बस गया है। आबादी की किसी जमीन को लेकर दूसरा पक्ष अपना होने का दावा कर रहा है, लेकिन इस जमीन पर नन्हेलाल का कब्ज़ा है। इसी जमीन को हथियाने के लिए जब दूसरा पक्ष कामयाब नहीं हुआ तो उसने दर्जनों बदमाशों के साथ पहुंचकर जमकर तांडव मचाया। नन्हे लाल और उसका परिवार इस हमले में घायल तो जरूर हुआ, लेकिन गांव वालों के साथ न देने के बावजूद घर की महिलाएं बदमाशों का खुलकर मुकाबला कीं, जिसकी वजह से बदमाश जमीन पर कब्ज़ा कर पाने में असफल रहे।
Updated on:
24 Mar 2018 01:44 pm
Published on:
24 Mar 2018 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allअम्बेडकर नगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
