उत्तर प्रदेश में 1,12,747 प्राथमिक और 45,649 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें से शिक्षकों के कुल 46,560 पद रिक्त हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 14,389 पद और सहायक अध्यापकों के 32,171 पद खाली हैं। इसके अलावा शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक पद पर समायोजन रद्द होने के बाद से प्राथमिक विद्यालयों में सैकड़ों पद शिक्षकों के रिक्त हो गए हैं।