यदि आस्था हो तो मौत भी पीछा छोड़ देती है, जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसको देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अकबर पुर में अधिवक्ता अतुल वर्मा के घर के बाउंड्रीवाल से होकर दौड़ाया गया बिजली का तार किस कदर आपके लिए घातक साबित हो सकता है, इस वीडियो को देखने के बाद सीख लेने की जरूरत है। अधिवक्ता अतुल वर्मा की पत्नी सुबह स्नान के बाद पूजा के लिए अपने घर के आंगन में लगे बेल के पेड़ से बेलपत्र तोड़ने के लिए जाती है और जैसे ही यह महिला बेलपत्र तोड़ने के लिए अपना हाथ पत्ते की तरफ आगे करती है तो अचानक बिजली का तार जो संभवतः कटा हुआ था, हाथ मे आ जाता है और उसमे दौड़ रहा करंट अपने चपेट में ले लेता है। असहाय महिला का हाथ तार से चिपक जाता है। उस समय घर में महिला के अलावा और कोई नहीं था।