पखवारे भर से अधिक समय से लेखपालों के हड़ताल के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित किसान और छात्र नजर आ रहे हैं। जहां किसान अपनी भूमियों की वरासत, नामांतरण आदेश और अन्य योजनाओं के लाभ के लिए तहसील के चक्कर काटते काटते थक चुके हैं, वहीं छात्र छात्राओं के एडमिशन, वजीफे आदि में आवश्यक जाति, आय और निवास प्रमाण पत्रों पर अपनी रिपोर्ट लगवाने के लिए परेशान होकर टहल रहे हैं। इसके अलावा भी अन्य कार्यों के लिए लोग भटक रहे हैं।