17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अम्बेडकर नगर
पुलिस के हत्थे चढ़ा ये बड़ा गिरोह, लोगों को मिलेगी राहत
Play video

पुलिस के हत्थे चढ़ा ये बड़ा गिरोह, लोगों को मिलेगी राहत

प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए शासन लगातार अधिकारियों को निर्देश जारी कर रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अम्बेडकर नगर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 22 Mar 2018, 7:37 PM IST

अम्बेडकर नगर. प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए शासन लगातार अधिकारियों को निर्देश जारी कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी के सख्त आदेशों के बाद एक्शन में आयी अम्बेडकरनगर पुलिस ने अपराधियों की धड़पकड़ तेज कर दी है| जिले में अपराधियों की धड़पकड़ को लेकर लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है | गातार बाइक चोरी की शिकायत से परेशान पुलिस ने बाइक चोर गैंग के 7 चोरों को असलहे सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है| पकड़े गए सभी अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन चोर हैं।

निशानदेही पर बरामद हुई दर्जनों गाड़ियां-

जिले में काफी दिनों से दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चोरी लोगों के लिए सिरदर्द बन गई थी। कई बार वहां चोरों के गिरोह के कुछ सदस्यों को पुलिस पकड़ कर जेल भेज भी चुकी है, लेकिन इसके बाद भी जिले वासियों को कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही थी। पुलिस अधीक्षक की सख्ती और कड़े निर्देशों के बाद हरकत में आई पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर वाहन चोरों के गिरोह के कई सदस्यों के साथ चोरी के वाहन और असलहा पकड़ने में सफलता पाई है।
पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर जिले के कई थानाक्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में यानी 24 मोटरसाइकिल और 2 चार पहिया वाहन एक स्कार्पियो व बोलेरो गाड़ी बरामद की है| पकड़े गए अभियुक्तों के पास से दो देशी तमंचा और चार जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ है तो वहीं पुलिस इसे बड़ी कार्यवाही मान रही है|

पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी-

पुलिस की इस बड़ी कामयाबी के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने पत्रकारों के साथ वार्ता कर इस बड़ी कार्यवाही पर जानकारी देते हुए बताया कि जिले के अहिरौली, अकबरपुर समेत कई थाना क्षेत्रों से पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर गाड़ियों को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अभी और अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश