10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ram Ki Leela: भगवान राम की झांकियों के आगे श्रद्धाभाव से होता है यहां श्री राम चरित मानस का पाठ

भगवान राम की झांकियों के आगे श्रद्धाभाव से होता है यहाँ श्री राम चरित मानस का पाठ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अम्बेडकर नगर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 28 Sep 2017, 11:50 AM IST

ram leela

ramleela

अम्बेडकर नगर. इन दिनों शारदीय नवरात्रि और दशहरे के त्यौहार की धूम मची हुई है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रहने वाले हिन्दू सभ्यता और संस्कृत को मानने वाले लोग इन दिनों रामलीला के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श की व्याख्या कर रहे हैं। अम्बेडकर नगर में रामलीला के साथ एक और परम्परा कायम है, जो और कहीं देखने को नहीं मिलती है। जिले के टांडा कस्बे की अति प्राचीन रामलीला कमेटी राम रंग मंच पर ढाई सौ साल से अधिक समय से रामलीला का मंचन तो किया ही जा रहा है, साथ यहां एक और परम्परा कायम है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। यहां होने वाली रामलीला में प्रतिदिन घटना क्रम के अनुसार जिस प्रसंग पर रामलीला का मंचन होता है, उसके अगले दिन उन्ही प्रसंगों पर आधारित झांकियां भी निकाली जाति हैं, जो पूरे नगर में भ्रमण करती हैं।

इन झाकियों के आगे भक्तों की एक टोली श्री राम चरित मानस का पाठ वाद्य यंत्रों के साथ करती हुई आगे बढती है, जिसमे श्री राम चरित मांस की उन चौपाइयों को संगीत मय ढंग से गाया जाता है, जो रामलीला में दिखाए जा रहे प्रसंगों से सम्बंधित होता है। दस दिन की रामलीला के साथ ही झांकियों के आगे श्री राम चरित मानस का पाठ करने वाले ये भक्त पूरा रामचरितमानस इस दौरान समाप्त करते हैं।

जगह-जगह होती है आरती और पूजा

मुख्य मार्गों पर निकलने वाली इन झाकियों को देखने के लिए लोग कतार बद्ध ढंग से खड़े रहते हैं और झांकियों का इतंजार करते हैं।

ये झांकियां शाम से निकल कर नगर के मुख्यमार्गों पर चलते हुए लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों के सामने पहुंचती हैं तो लोग झांकियों पर विराजमान भगवान की आरती और पूजा करते हैं साथ ही प्रसाद का भी वितरण किया जाता है।

फिर शुरू होता है राम चरित मानस का पाठ। जिन सुरों में यह पाठ होता है, वह भी अपने आप में अद्वितीय है। चौपाई और दोहा गाने का ऐसा सुर शायद ही कहीं देखने को मिले और इसे सुनकर सभी लोग भक्ति भाव से भर जाते हैं।


झांकियों के माध्यम में से हम जिस दृश्य को आपको दिखाने जा रहे हैं, उसमे जब लंका पति रावण माता सीता का हरण कर लेता है और प्रभु श्री राम और लक्ष्मण जी माता सीता की खोज करते हुए आगे बढ़ते हैं तो सुग्रीव की सेना से मिलने से पहले इनकी मुलाकात हनुमान जी से होती है और हनुमान जी साड़ी व्यथा जानने के बाद भगवान राम और लक्ष्मण को अपने कंधे पर बैठा कर सुग्रीव के पास मित्रता कराने के लिए ले जाते हैं। उसी दृश्य का वर्णन इस झांकी और रामायण पाठ के माध्यम से किया जा रहा है।