29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अम्बेडकर नगर
उपचुनाव से पहले सपा को डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा झटका, इन्हें दिलाई भाजपा की सदस्यता
Play video

उपचुनाव से पहले सपा को डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा झटका, इन्हें दिलाई भाजपा की सदस्यता

जलालपुर विधान सभा को लेकर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका दे दिया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अम्बेडकर नगर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 12 Oct 2019, 10:52 PM IST

अम्बेडकर नगर। जलालपुर विधान सभा को लेकर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका दे दिया है। जनसभा को संबोधित करने से पहले अम्बेडकर नगर जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह और उनके कई समर्थकों को उप मुख्यमंत्री ने भाजपा में शामिल कराया। माना जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के भाजपा में शामिल होने से सपा को गंभीर नुकसान हो सकता है।

सपा-बसपा पर साधा निशाना-

जलालपुर विधानसभा के उप चुनाव में के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से उपचुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की और विरोधी पार्टियों पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग धारा 370 और 35 A का विरोध कर रहे हैं, उन्हें इस चुनाव में करारा जवाब दीजिए। उन्होंने कहा कि देश में अब मोदी की सरकार है और अब देश बदल रहा है। इसलिए अब किसी भी देश से डरने की जरुरत नहीं है। जलालपुर क्षेत्र के पिछड़ेपन के लिए उपमुख्यमंत्री ने सपा और बसपा को ज़िम्मेदार ठहराया।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश