इस हृदय विदारक घटना की सूचना पाकर कोतवाली टांडा की पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण तीसरे मोटर साइकिल सवार की भी मौत हो गई। पुलिस छात्रा को अपने साथ कोतवाली लेकर गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राम लखन पटेल ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है और कार सवार युवकों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।