16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शौचालय घोटाले का बड़ा आरोपी इस ग्राम सचिव को भेज गया जेल

शौचालय घोटाले का बड़ा आरोपी इस ग्राम सचिव को भेज गया जेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अम्बेडकर नगर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 10 Jul 2018, 3:59 PM IST

ambedkar nagar

शौचालय घोटाले का बड़ा आरोपी इस ग्राम सचिव को भेज गया जेल

अम्बेडकर नगर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छता अभियान के तहत जिले में बनाये जा रहे शौचालयों की दशा बहुत ही खराब है। इनमें से कई ग्राम पंचायतों की हालत तो इतनी बदतर है कि शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हुए बगैर ही ग्राम सचिव प्रधान के साथ मिली भगत करके गांव सभा के खाते से सारा धन आहरित कर लिया और हालत ये हुई कि इन ग्राम पंचायतों का कोई भी शौचालय आज तक पूर्ण नहीं हो सका।

इस खेल का सबसे बड़ा मास्टर माइंड विनोद कुमार गुप्ता, टांडा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सचिव के पद पर कई ग्राम पंचायतों में तैनात रहा और जहां भी इसकी तैनाती की गई वहीं इसने शौचालय की धनराशि हड़प ली। कई बार निलंबित किये जाने के साथ ही इस ग्राम सचिव के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज कराए गए, जिसमे वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। अब इब्राहिम पुर थाने की पुलिस को इस ग्राम सचिव को पकड़ने में सफलता मिली है।

ये रही ग्राम सचिव की कारस्तानियां

शौचालय निर्माण में लाखों रुपये के घोटाले का आरोपी ग्राम सचिव विनोद कुमार गुप्ता की कारस्तानियों की लंबी फेहरिस्त है। इसकी कारस्तानियों का सिलसिला सबसे पहले टांडा विकासखंड क्षेत्र के अवसान पुर ग्राम पंचायत से शुरू हुआ, जहां इसने महिला ग्राम प्रधान से मिलकर 50 लाख से अधिक की धनराशि हड़प ली। उसके बाद वहां से अपना स्थानांतरण कराकर भड़सारी ग्राम पंचायत में भी काफी गंभीर घोटाला किया। यहां भी महिला ग्राम प्रधान को झांसे में लेकर इस ग्राम सचिव ने सारा सरकारी धन आहरित कर लिया। इसके अलावा टांडा विकास खंड क्षेत्र के ही भरहा ग्राम पंचायत में भी 704 शौचालय घोटाले में इस ग्राम सचिव ने लाखों रुपये महिला ग्राम प्रधान के साथ मिलकर हड़प लिए आज भी इन गांवों के एक भी शौंचालय संचालित नही हो सके हैं।

मृतक के नाम आवास स्वीकृत कराकर प्रधान संग हड़प लिया था धन

इस ग्राम सचिव ने केवल शौंचालय में ही नही खेल किया बल्कि ग्राम पंचायत बसावन पुर में एक मृतक महिला के नाम से आवास स्वीकृत कराकर प्रधान के साथ मिलकरबरूप्य हड़प लिया था, जिसमे कोतवाली टांडा में मुकदमा दर्ज हुआ था और प्रधान को तो पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया था, लेकिन यह शातिर यहां भी भागने में सफल रहा।