इस हत्याकांड में जो कहानी पता चली है, उसके अनुसार हत्यारे की पत्नी कमरजहां चार महीने पहले प्रेमी के संग फरार हो गई थी, जो कुछ दिन पहले ही वापस आई तो जरूर लेकिन अपने पति मोहम्मद रफीक से अलग रह रही थी। यह बात पति को नागवार गुजरी और आज वह अचानक प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचकर अपनी पत्नी को सिर में गोली मार दिया, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। सिरफिरा पति अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद उसके प्रेमी शाहरुख की तलाश में अकबरपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा, जहां उसे पाने के बाद उसपर भी ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमे प्रेमी और उसका एक साथी गंभीर से घायल हो गया।