4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किकी चैलेंज में फंसे यहां के युवा, पुलिस ने पांच को भेजा जेल

किकी चैलेंज में युवक अपनी चलती कार से उतरकर डांस करते हैं और इसका वीडियो बनाकर यू ट्यूब पर अपलोड करते हैं...

2 min read
Google source verification
kiki challenge

किकी चैलेंज में फंसे यहां के युवा, पुलिस ने पांच को भेजा जेल


अम्बेडकरनगर. किकी चैलेंज! नाम बिल्कुल नया है, लेकिन है बहुत ही खतरनाक। इन दिनों युवाओं के बीच सोशल मीडिया और यू ट्यूब पर अपलोड किए जाने वाला किकी चैलेंज वीडियो खूब शेयर हो रहा है। किकी चैलेंज के नाम से यू ट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो के आधार पर पुलिस ने अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र से पांच युवकों को उनकी कार के साथ पकड़ा है। हालांकि, बाद में इन सभी आरोपियों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और इनकी कार को कोतवाली अकबरपुर में सीज कर दिया।

कुछ दिनों पहले इंटरनेट के जरिये मोबाइल पर युवाओं के बीच ब्लू बर्ड नाम का एक गेम बड़ी तेजी के साथ प्रचलित हुआ था, जिसके आकर्षण में देश के कई युवाओं ने अपनी जान तक दे दी थी। ब्लू बर्ड गेम में खेलने वाला जब एक लेवल पर कर लेता था तो उसे अगला लेवल दिया जाता था और यह लेबल पहले से खतरनाक होता था। यही करते करते खेलने वाले को ऐसा चैलेंज दिया जाता था कि उसको खेलने में ही कई लोगों की जान तक चली गई।

बताया जाता है कि ब्लू बर्ड की तरह ही किकी चैलेंज नाम से यह गेम शुरू हुआ है, जिसमें युवा अपनी चलती कार से उतरकर डांस करते हैं और कोई एक इसका वीडियो बनाकर यू ट्यूब पर अपलोड कर देता है। माना यह जाता है चलती कार की ड्राइविंग सीट छोड़कर उतर जाना खतरनाक है और इस परिस्थिति में कभी कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। जानकारों का तो यहां तक कहना है कि यह सब कुछ करने के बाद नया चैलेंज दिया जाता है, जो पहले अधिक खतरनाक हो जाता है।

यू ट्यूब पर अपलोड वीडियो के आधार पर कार्रवाई
यह खेल भले ही युवाओं के लिए रोमांचक हो, लेकिन है खतरनाक और जानलेवा। किकी चैलेंज को खतरनाक मानते हुए और पकड़े गए पांच युवाओं द्वारा यू ट्यूब पर अपलोड किए गए युवाओं को शांति भंग की आशंका में कार के साथ गिरफ्तार कर लिया, जिसके पकड़े गए युवाओं विकास, विवेक आदित्य, शुभम और हरिओम को जेल भेज दिया साथ ही कर को सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश तिवारी ने बताया कि किकी चैलेंज के पीछे कौन सा खेल चल रहा है, यह तो नही पता, लेकिन जिस तरह से पकड़े गए युवक कर के साथ स्टंट करते हैं, वह घातक है।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग