30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीवनसाथी बना कातिल… पत्थर से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Crime News : बतौली क्षेत्र के ग्राम अरगोती में 14 नवंबर की दोपहर पति-पत्नी गांव के ही नहर में नहाने गए थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 20 Nov 2023, 2:19 PM IST

पत्थर से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या

पत्थर से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या

बतौली। Crime News : बतौली क्षेत्र के ग्राम अरगोती में 14 नवंबर की दोपहर पति-पत्नी गांव के ही नहर में नहाने गए थे। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इससे वह बहोश हो गई। उसे इलाज के लिए बतौली अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया था। 17 नवंबर को आरोपी गांव में वोट देने पहुंचा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : कैसे करियर में सफल हो युवा.. कौन सा चुनें फील्ड, विद्यार्थियों को यहां मिल रहा गाइडेंस

सोमार साय ग्राम कदनई गुड़गुड़ झरिया का रहने वाला था। 14 नवंबर को सोमार साय अपनी पत्नी कांति के साथ गांव के नहर में नहाने व कपड़ा धोने गया था। वहीं पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर सोमार साय ने पत्थर से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे बतौली अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : हथियार से गले में वार कर मार डाला ! युवक की खून से सनी मिली लाश, इलाके में दहशत

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सोमार साय फरार हो गया। मृतका की मां बनवासो बाई निवासी अरगोती चौकी कुन्नी ने बतौली थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। 17 नवंबर को मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी सोमार साय गांव में वोट डालने आने वाला है, इस पर पुलिस मौके पर पहुंची व गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के निवेदन पर उसे वोटिंग करने की भी अनुमति दी गई।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़