30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हथियार से गले में वार कर मार डाला ! युवक की खून से सनी मिली लाश, इलाके में दहशत

Crime News : खुर्सीपार के मिनीमाता नगर में रविवार की रात करीब 9.30 बजे एक युवक की हत्या से दहशत फैल गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 20 Nov 2023, 1:18 PM IST

हथियार से गले में वार कर मार डाला ! युवक की खून से सनी मिली लाश

हथियार से गले में वार कर मार डाला ! युवक की खून से सनी मिली लाश

भिलाई। Crime News : खुर्सीपार के मिनीमाता नगर में रविवार की रात करीब 9.30 बजे एक युवक की हत्या से दहशत फैल गई। इसी मोहल्ले के युवक विजय पासवान (25 साल) पर करीब 30 साल के एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला गले में किया गया। इस वजह से कुछ दूर चलने के बाद विजय गिर गया।

उसे उठाकर पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बीएम शाह अस्पताल भिलाई के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक को वहां ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। लोग एक युवक को आरोपी बता रहे हैं पर पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें : Train Accident : पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, इस वजह से ट्रेन हुआ हादसा

ऐसे हुई घटना

केशव ने बताया कि विजय और आरोपी एक ही मोहल्ले में आसपास रहते हैं। रविवार की रात में वह सड़क से आ रहा था, तभी बाइक से आरोपी निकला और सड़क में ही धारदार हथियार से गले में वार कर दिया। इससे वह कुछ दूर तक आकर गिर गया। तुरंत उठाकर आईएमआई अस्पताल ले गए। इसके बाद वहां से बीएम शाह रेफर किए। जहां उसकी मौत हो गई। हत्या की इस घटना के बाद लोग दहशत में है।

यह भी पढ़ें : कैसे करियर में सफल हो युवा.. कौन सा चुनें फील्ड, विद्यार्थियों को यहां मिल रहा गाइडेंस

आरोपी के घर के सामने हंगामा

मिनीमाता नगर में हत्या के बाद लोग उस घर के सामने जाकर हंगामा किए, जिस युवक को वे आरोपी मान रहे हैं। तब पुलिस की टीम भी रात को मौके पर पहुंची। टीम ने लोगों को हटाया और घर में जाने कहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

चचेरे भाई ने कहा, धमकी मिल रही थी

जिला भाजयुमो में सोशल मीडिया के प्रमुख केशव पासवान ने बताया कि विजय पासवान उनके बड़े पिता का बेटा था। पार्टी के लिए चुनाव में काम किया। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले क्या हुआ है खुर्सीपार में सभी को पता है। उसे धमकी दी जा रही थी।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : सत्ता का संग्राम... हर जुबान पर एक ही चर्चा कौन विधायक और किसकी सरकार

गैरेज के बाहर खड़ी पांच वाहनों में शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़

भिलाई। गैरेज के बाहर खड़ी पांच वाहनों पर रविवार की सुबह शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। शिकायत पर भिलाई-3 पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अरोपियों की तलाश कर रही है। भिलाई-3 टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि फोरलेन सड़क के किनारे बजरंग पारा वार्ड पानी टंकी के पास फकीरा गैरेज में गाड़ियां खड़ी थी। बीती रात तीन एक्सयूवी, एक छोटी कार और एक टाटा मैजिक वाहनों के शीशे तोड़ दिए। गैरज मालिक ने शिकायत में बताया है कि वाहनों में की गई तोड़फोड़ से 60 से 70 हजार का नुकसान हुआ है।