30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जांजगीर-चांपा से गोरखपुर जा रही 70 मजदूरों से भरी बस पलटी, दबकर महिला की मौत, 9 घायल

Bus accident: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे (National highway) पर कुंवरपुर जलाशय मोड़ पर हुआ हादसा, 4 गंभीर रूप से घायल महिला मजदूरों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital) में चल रहा इलाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 5 Jan 2021, 12:50 PM IST

जांजगीर-चांपा से गोरखपुर जा रही 70 मजदूरों से भरी बस पलटी, दबकर महिला की मौत, 9 घायल

Bus accident

अंबिकापुर/लखनपुर. अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के लखनपुर स्थित कुंवरपुर जलाशय मोड़ के समीप सोमवार की सुबह 5.30 बजे श्रमिकों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 1 महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 9 घायल हो गए।

इसमें 4 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का कारण निर्माणाधीन सड़क व बस चालक की लापरवाही बताई जा रही है। जांजगीर-चांपा जिले से लगभग 70 मजदूर बस में सवार होकर यूपी के गोरखपुर जिले के एक ईंट भ_े में मजदूरी करने जा रहे थे।


जांजगीर-चांपा जिले के अलग-अलग क्षेत्र से लगभग ७० श्रमिक महिलाओं व बच्चों के साथ बस क्रमांक सीजी 10 जी १४८५ में सवार होकर यूपी के गोरखपुर जाने निकले थे। सभी गोरखपुर के ईंट भट्टे में मजदूरी करने जा रहे थे।

सोमवार की सुबह लखनपुर कुंवरपुर जलाशय मोड़ के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सुबह-सुबह का समय होने के कारण बस में सभी नींद में थे। बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। कई लोग बस के नीचे दब गए। हादसे में ग्राम आमापाली जांजगीर-चांपा निवासी २१ वर्षीय रूकमणि पटेल पति रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं 9 लोग घायल हो गए। सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए लखनपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 15 वर्षीय बालिका सेवती, 40 वर्षीय बसंती, 40 वर्षीय लक्ष्मनिया, 35वर्षीय उमा को गंभीर चोट होने के कारण अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।


सड़क का चल रहा निर्माण
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती घायल श्रमिकों ने घटना के संबंध में बताया कि सड़क खराब थी और निर्माण चल रहा था। सड़क पर ही निर्माण सामग्री भी पड़ी हुई थी। एक घंटे पूर्व रास्ते में बस रूकी थी। वहां सभी चाय नाश्ता करने के बाद निकले थे। बस की गति भी तेज थी। सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।