27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस एक्सीडेंट अपडेट : महिला यात्री ने अस्पताल में तोड़ा दम, पति सहित 4 की हालत अब भी नाजुक

मोबाइल पर बात करते ड्राइविंग करने के दौरान काराबेल पुलिया के नीचे गिर गई थी बस, 20 यात्री हुए थे घायल
2 min read
Google source verification
Bus accident

Bus accident

सीतापुर. जशपुर जिले के कांसाबेल से अंबिकापुर आ रही राजधानी बस रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे एनएच पर स्थित काराबेल पुलिया के नीचे पलट गई। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। इनमें से दर्जनभर से अधिक लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को स्थानीय लोगों द्वारा बस से बाहर निकाला गया और 108 के माध्यम से सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से पति-पत्नी सहित 5 घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें संजीवनी 108 से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।

यहां उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। शेष घायलों का उपचार जारी है। घायल यात्रियों का कहना है कि बस चलाते समय ड्राइवर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।


राजधानी बस क्रमांक सीजी 15 ए-2755 का ड्राइवर रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे जशपुर जिले के कांसाबेल से 45 यात्रियों को लेकर अंबिकापुर आ रहा था। बस रायगढ़-अंबिकापुर एनएच पर ग्राम काराबेल पुलिया पर पहुंचा ही था कि ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे पुलिया के नीचे गिर गई।

हादसे में बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। इसमें 20 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों व राहगीरों की वहां भीड़ लग गई। उन्होंने तत्काल बस में फंसे घायल यात्रियों को निकालने का काम शुरु किया। इसी बीच सूचना के बाद मौके पर पहुंची संजीवनी 108 की मदद से सभी घायलों को सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों में ग्राम लोसगी निवासी पति-पत्नी 45 वर्षीय धनेश्वरी, 55 वर्षीय इंदरसाय, 38 वर्षीय उर्मिला, 60 वर्षीय चेतन व 28 वर्षीय चमरसाय की हालत गंभीर देखकर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद धनेश्वरी को मृत घोषित कर दिया।

शेष घायलों का उपचार जारी है। मृतिका ग्राम लोसगी से ग्राम हर्रामार पति इंदरसाय के साथ मेहमानी करने आई थी। यहां से दोनों वापस घर जा रहे थे। वहीं सीतापुर स्वास्थ्य केंद्र में जयमंगल राम, इंदुवती, चेतन सतनामी, जयदेव मिरघा, जरटु राम, शिवबरन, बसंती, शिवकुमारी, उमाशंकर व अन्य घायलों का उपचार जारी है। बस में कांसाबेल, कुनकुरी, पत्थलगांव सहित अन्य स्थानों के यात्री सवार थे।


ड्राइवर मोबाइल पर कर रहा था बात
घायल यात्रियों का कहना है कि बस का ड्राइवर मोबाइल पर काफी देर से बात कर रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पुलिया में गिर गई। इधर हादसे के बाद ड्राइवर वहां से फरार हो गया। मौके पर सीतापुर पुलिस भी पहुंची थी। उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग