4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैबिनेट मंत्री टीएस ने जिम में मारे डंबल और शोल्डर, खड़े होकर देखते रहे आईजी-कलक्टर और एसपी

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने किया पुलिस जिम का उद्घाटन, कहा- उन्हें पुलिस परिवारों का मिला है स्नेह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 28 Dec 2018, 5:06 PM IST

TS in gym

TS in gym

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज यहां पुलिस लाइन स्थित पुलिस कोऑर्डिनेशन सेन्टर में 10 लाख रुपए की लागत से स्थापित पुलिस जिम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जिम में डंबल, शोल्डर समेत अन्य मशीनों का प्रयोग किया।

टीएस ने कहा कि विभिन्न समस्याओं के बीच अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले पुलिस जवानों के परिवारों के साथ वे सदैव मन एवं कर्म से जुड़े रहेंगे तथा उनके कल्याण के लिए हर संभव आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस ने हाल ही में मनाये गये क्रिसमस की बधाई और नये वर्ष तथा मकर सक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस परिवारों के घर उन्हें जाने का मौका मिला, जिससे वे उनकी समस्याओं से भली-भांति अवगत हैं।

उन्होंने पुलिस परिवार के सदस्यों से कहा कि उनके द्वारा तैयार किए गए घोषणा-पत्र में पुलिस जवानों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश और भत्ता पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवारों का बहुत बड़ा स्नेह मिला है, जिससे उन्हें आज सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

उन्होंने प्रारंभ में पुलिस जिम का उद्घाटन किया और जिम में उपलब्ध ट्रेड मिल, क्रॉस टे्रनर, साइकिलिंग, लेग प्रेस, बटरफ्लाई, डम्बल, बेंच प्रेस, पुशअप और मल्टी जिम आदि का प्रयोग कर देखा।

Gym inaugration" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/28/ts_at_gym2_3897465-m.jpg">

इस अवसर पर नगर पालिक निगम के उप महापौर अजय अग्रवाल, नगर निगम के सभापति शफी अहमद, पार्षद द्वय द्वितेन्द्र मिश्रा एवं श्वेता गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पुलिस परिवारों के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अभय तिवारी द्वारा किया गया।


अहाता निर्माण के लिए मेयर ने की 5 लाख देने घोषणा
लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रीतम राम ने पुलिस जिम खोलने की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहने में पुलिस के जवानों को मदद मिलेगी। नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के महापौर डॉ. अजय तिर्की ने पुलिस जिम खोलने की सराहना करते हुए पुलिस मैदान का आहाता निर्माण के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा की।


पुलिस कल्याण की दिशा में कारगर साबित होगा जिम
सरगुजा आईजी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि पुलिस समाज का अभिन्न अंग है और पुलिस कल्याण की दिशा में यह जिम कारगर साबित होगा। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने जिम उद्घाटन की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि पुलिस जवानों के फिटनेस के लिए यह जिम उपयोगी साबित होगा।

एसपी सदानंद कुमार ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव की मृदुभाषिता की सराहना करते हुए कहा कि सभी को प्रिय वाणी बोलना चाहिए, जिससे सभी जीव-जन्तु संतुष्ट रहते हैं और प्रिय वाणी बोलने में किसी प्रकार की दरिद्रता या कंजूसी नहीं करनी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़