अंबिकापुर. CG latest murder: सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इस बार महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई है। महिला शुक्रवार की दोपहर खेत गई थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी थी। पति जब खोजते हुए पहुंचा तो धान के खेत के मेड़ पर उसका शव (CG latest murder) मिला। महिला के गले व सिर पर धारदार हथियार से प्रहार करने के निशान थे, जबकि उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले हैं। ऐसे में रेप या रेप के प्रयास की भी आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और जांच की।