9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबिकापुर
कॉलेज Girls ने फ्रेंडशिप डे पर इस तरह दोस्ती निभाने का किया वादा, देखें मस्तीभरा Video
Play video

कॉलेज Girls ने फ्रेंडशिप डे पर इस तरह दोस्ती निभाने का किया वादा, देखें मस्तीभरा Video

फस्र्ट ईयर की छात्राओं ने कुछ खास अंदाज में मनाया फ्रेंडशिप डे, एक-दूसरे को बांधा फ्रेंडशिप बैंड

Google source verification

अंबिकापुर. एक दोस्त को भाई से भी बढ़कर माना जाता है। दोस्त अपने सच्चे दोस्त के लिए कुछ भी कर सकता है, इसकी कोई सीमा नहीं है। वैसे दोस्तों के लिए कोई एक दिन सेलीब्रेट करने की चीज नही है लेकिन दुनिया के कुछ देशों ने दोस्ती को यादगार बनाने के लिए अगस्त माह के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में चुना।

साउथ अमेरिकन कंट्री पराग्वे ने सन् 1958 में इसे सबसे पहले मनाया। धीरे-धीरे यह प्रचलन में आ गया और भारत समेत कई देश हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को फें्र डशिप डे के रूप में मनाने लगे।

 

Girls

इसी कड़ी में अंबिकापुर स्थित साईं कॉलेज के फस्र्ट ईयर के छात्र-छात्राओं ने फ्रेंडशिप डे को खास अंदाज में मनाया और जमकर मस्ती की। छात्राओं ने एक-दूसरे की कलाई पर फ्रेंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती निभाने का वादा किया। वहीं छात्रों ने भी एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधा।

 

Friendship day

इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश श्रीवास्तव समेत पूरा टीचिंग स्टॉफ व काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसके अलावा शहर सहित जिलेभर में दोस्तों ने अपने दोस्तों को शुभकामनाएं दीं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़