3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व डिप्टी सीएम बोले- अपराधियों में पुलिस का नहीं रहा खौफ, एसपी को फोन कर कही ये बात

Former duputy CM TS: पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने एसपी से ऐसे नाबालिगों के माता-पिता को थाने बुलाकर कड़ी चेतावनी देने व कानूनी कार्रवाई करने की कही बात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 21 Feb 2024, 3:02 PM IST

पूर्व डिप्टी सीएम बोले- अपराधियों में पुलिस का नहीं रहा खौफ, एसपी को फोन कर कही ये बात

Former deputy CM TS Singhdeo

अंबिकापुर. Former duputy CM TS: पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने जिले में बढ़ते अपराध और नाबालिग युवाओं द्वारा टोली बनाकर किए जा जरहे अपराध पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने पर जोर दिया है। पुलिस अधीक्षक से उन्होंने नाबालिगों के माता-पिता को थाने बुलाकर कड़ी चेतावनी देने और कानून सम्मत कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।


एसपी विजय अग्रवाल से दूरभाष पर चर्चा कर पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंह देव ने कहा कि नाबालिगों द्वारा विगत कुछ दिनों से गैंग बनाकर आये दिन मारपीट करने की घटना सामने आ रही है।

युवकों का समूह सिर्फ मारपीट ही नहीं करता बल्कि घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर अपना दबदबा बनाने का प्रयास करता है।

अपराधियों पर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। स्कूली बच्चे खुले आम कानून को धता बना कर खतरनाक स्टंट कर रहे है। युवाओं में नशे का प्रचलन भी बढ़ा है।

यह भी पढ़ें: Video: चारपहिया गाडिय़ों में स्कूली छात्रों का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में दिखी पुलिस


कड़े कदम उठाने की कही बात
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने अपराध को रोकने के लिए लगातार कड़े कदम उठाने, कानून सम्मत कठोर कार्यवाही, अपराध में संलिप्त नाबालिगों के परिजनों को समझाइश देने कहा।