1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर की युवती को दिल्ली में बंधक बनाकर 6 महीने तक बलात्कार, सिगरेट से भी दागता था दरिंदा

Girl raped: युवती की फेसबुक (Facebook) के माध्यम से आरोपी युवक से हुई थी पहचान, काम दिलाने का झांसा देकर बुलाया था दिल्ली (Delhi) , पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 13 Jun 2021, 12:19 PM IST

Young girl raped

Demo pic

अंबिकापुर. शहर की एक युवती की दोस्ती फेसबुक (Facebook) के माध्यम से दिल्ली के एक युवक से हुई थी। युवक ने उसे यह झांसा दिया कि वह उसे यहां काम दिला देगा। युवक के झांसे में आकर युवती घर से झूठ बोलकर दिल्ली पहुंच गई। यहां युवक ने उसे अपने कमरे में 6 महीने तक बंधक बनाकर रखा और बलात्कार (Girl Raped) किया।

यही नहीं, युवक उसे सिगरेट से भी दागता था। प्रताडऩा से त्रस्त युवती ने किसी तरह अपने परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर युवती को उसके कब्जे से मुक्त कराया।

Read More: 16 साल की लड़की से ये वादा कर ले गया घर, 20 महीने तक करता रहा दुष्कर्म, फिर तोड़ दिया प्रोमिस


कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 20 वर्षीय एक युवती की पहचान फेसबुक के माध्यम से आदित्य गुप्ता उर्फ प्रशांत गुप्ता नामक युवक से हुई थी। युवक ने युवती से कहा कि वह दिल्ली में एक कॉल सेंटर में काम करता है, यदि वह यहां आएगी तो उसे भी अच्छा काम दिला देगा।

युवक की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर दिसंबर 28 दिसंबर 2020 को युवती घर से निकल गई। उसने घरवालों से कहा कि वह परीक्षा देने जा रही है। इसके बाद बस में बैठकर सीधे दिल्ली पहुंच गई।

वहां पहुंचकर युवक से संपर्क किया तो वह लेने आ गया। इसके बाद युवती को वह अपने कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इधर युवती के परिजनों ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट 31 दिसंबर को लिखाई थी।

Read More: COMPUTER CLASS में हुआ प्यार फिर शादी का झांसा देकर किया RAPE


मोबाइल तोड़ा, 6 महीने तक बनाए रखा बंधक
युवक ने युवती का मोबाइल भी तोड़ दिया था ताकि वह अपने परिजनों से बात न कर सके। 6 महीने तक युवक युवती से बलात्कार करता रहा। युवती द्वारा विरोध करने पर वह उसे सिगरेट से भी दागता था।

IMAGE CREDIT: Rape accused arrested

पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
युवती ने कुछ दिन पूर्व युवक के ही मोबाइल से अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इस पर परिजनों ने कोतवाली में मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस दिल्ली पहुंची और युवक को आरजेड- 64 ब्लॉक वी सेक्टर से गिरफ्तार कर युवती को उसके कब्जे से मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़