
Shiv Dahariya, UD Minj and Kunwar Singh Nishad
अम्बिकापुर/सूरजपुर/बलरामपुर. 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। सरगुजा जिले के अंबिकापुर पुलिस लाइन ग्राउंड में प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ध्वजारोहण करेंगे।
वहीं बलरामपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में संसदीय सचिव यूडी मिंज व सूरजपुर के स्टेडियम ग्राउंड में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ध्वजारोहण करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, सलामी, कपोत उड्डयन, रंगीन गुब्बारा उड्डयन, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन तथा कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जाएगा।
समारोह के दौरान कोविड़-19 के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जाएगा। अंबिकापुर में परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक जयराम चेरमाको, द्वितीय कमाण्डर उप निरीक्षक अनिता आयाम के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर
इसके साथ ही दायां कमाण्डर उप निरीक्षक सचिन्द्र नायक के नेतृत्व में सीआरपीएफ 62 वीं बटालियन, जिला पुलिस बल पुरूष एवं महिला, नगर सैनिक पुरुष तथा बायां कमाण्डर परेड प्रशिक्षक भोज कुमार गुप्ता, रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी, एपीसी 9वंी बटालियन के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
Updated on:
14 Aug 2021, 9:04 PM IST
Published on:
14 Aug 2021, 9:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.