26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैलों को पानी से बचाने गए मासूम को लेने इस शक्ल में आसमान से जमीन पर उतरे यमराज

आंगन में बंधे बैलों को लेकर घर की परछी में बांधने जा रहा था 13 वर्षीय गिरवर, घर में पसरा मातम
2 min read
Google source verification
Dead body

Dead body

अंबिकापुर/रघुनाथपुर. हल्की बुंदाबादी के बीच शुक्रवार की शाम तेज बिजली कड़क रही थी। इसी दौरान 13 साल का एक बालक आंगन में बंधे बैलों को लेकर घर की परछी में बांधने जा रहा था। इसी दौरान तेज गरज के साथ उस पर आसमानी बिजली गिर गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घरवाले उसे तत्काल अस्पताल ले गए। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : बिना ड्राइवर वाले ट्रक ने सड़क किनारे खीरा खा रहे 4 युवकों को कुचला, 2 की दर्दनाक मौत


सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड में शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे तेज हवा चल रही थी। हल्की बूंदाबादी के बीच में आसमानी बिजली भी गरज रही थी। इधर ग्राम पंचायत उरदरा निवासी रामकुमार गोंड़ के बैल उसके आंगन में बंधे हुए थे। बैलों को पानी व बिजली से बचाने के लिए उसका 13 वर्षीय पुत्र गिरवर गोंड़ उन्हें परछी में बांधने जा रहा था।

इसी दौरान तेज धमाके के साथ आसमान से बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट में आने से गिरवर की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे को आंगन में पड़ा देख घरवालों ने उसे तत्काल गोद में उठाया और लुंड्रा अस्पताल में ले गए। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव का पीएम करवाया। इसके बाद उन्होंने बालक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।


आसमानी बिजली से एक साल में आधा दर्जन मौत
सरगुजा जिले में आसमानी बिजली गिरने से पिछले 1 साल में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बिजली की चपेट में अधिकांश बच्चे ही अब तक आए हैं। वहीं दर्जनों मवेशियों की भी मौत हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग