10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबिकापुर
Live Video: बाइक ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही युवक की मौत, मासूम घायल
Play video

Live Video: बाइक ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही युवक की मौत, मासूम घायल

अंबिकापुर में तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़ी पिकअप पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायलों का इलाज चल रहा है।

Google source verification

Live Video: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में तेज रफ्तार बाइक ने पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दूसरा व्यक्ति सहित 9 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल है। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बतौली से 5 किलोमीटर आगे केनापारा में एनएच पर मंगलवार की देर शाम बाइक सवार एक पिकअप वाहन में पीछे से टकरा गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति व 9 वर्षीय बालक घायल हो गया।

बता दें कि जशपुर जिले के बकडोल निवासी महेंद्र राम उम्र 45 वर्ष, राजू राम नगेशिया व एक 9 वर्षीय बालक बाइक में बगीचा रोड की तरफ जा रहे थे। रास्ते में केनापारा में मुख्य मार्ग पर एक पिकअप वाहन में पीछे से टकरा गए। हादसे में गंभीर चोट लगने से महेंद्र राम की मौके पर मौत हो गई, जबकि राजू राम व बालक घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव व घायलों को शांतिपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां घायलों का इलाज जारी है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़