डॉ. द्वारा स्टाफ से रेफर हेतु दस्तावेज दिया गया, वहां से निजी वाहन से नर्सिंग होम ग्राम तिलसिवां पहुंचे। नर्सिंग होम में इलाज का दर बताया गया, जिसमें नार्मल डिलीवरी का 15 हजार बताया गया, मेरे द्वारा 10000 रुपए जमा किए गए। इसके बाद उपचार प्रारंभ किया गया। परीक्षण कर बताया गया कि मां के पेट में बच्चा सुरक्षित है, जिसकी नार्मल डिलीवरी होगी। 4 अप्रैल की रात्रि के बाद 5 अप्रैल की सुबह बताया गया कि ऑपरेशन करना पड़ेगा। मेरे द्वारा सहमति देने पर ऑपरेशन किया गया और मृत शिशु होना बताया गया।