scriptआजीवन कारावास की सजा काट रहे बलात्कार के बंदी की सडक़ हादसे में मौत, 2 महीने के पैरोल पर आया था घर | Rape prisoner death: Rape prisoner death in road accident | Patrika News

आजीवन कारावास की सजा काट रहे बलात्कार के बंदी की सडक़ हादसे में मौत, 2 महीने के पैरोल पर आया था घर

locationअंबिकापुरPublished: Nov 01, 2020 09:07:45 pm

Rape prisoner death: 2 साथियों के साथ बाइक पर बैठकर जा रहा था धान काटने, केंद्रीय जेल (Central jail) में काट रहा था आजीवन कारावास (Lifetime imprisonment) की सजा

आजीवन कारावास की सजा काट रहे बलात्कार के बंदी की सडक़ हादसे में मौत, 2 महीने के पैरोल पर आया था घर

Dead body

अंबिकापुर. 2 महीने से पैरोल पर रह रहे बलात्कार के बंदी युवक की सडक़ दुर्घटना (Road accident) में मौत हो गई। वह शनिवार को अपने 2 साथियों के साथ बाइक से गांव में धान काटने जा रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई।
इससे तीनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बंदी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी मौत हो गई।

सजायाफ्ता 2 कैदियों की मौत, हत्या के केस में दोनों सेंट्रल जेल में काट रहे आजीवन कारावास की सजा


लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सवेदा निवासी 22 वर्षीय महेश बसोर पिता कृष्णा बसोर धारा बलात्कार के आरोप में केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में आजीवन कारावास (Lifetime imprisonment) की सजा काट रहा था। अब तक वह साढ़े छह वर्ष सजा काट चुका था। इसी बीच कोरोना काल के दौरान 2 महीने से पैरोल पर छूटकर अपने घर गया था।
महेश शनिवार को अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक से गांव में धान कटाई (Cut paddy) करने जा रहा था। रास्ते में अनियंत्रित होकर बाइक से तीनों गिर गए। इससे तीनों घायल हो गए थे।

हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत, Central जेल में टहलते हुए गिरा


मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम
सडक़ हादसे (Road accident) में गंभीर रूप से घायल महेश को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो