4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News : दुष्कर्म के बाद से 5वीं की छात्रा की हालत रहती थी खराब, अचानक पेट में दर्द उठा और थम गईं सांसें

6 महीने पूर्व नाबालिग ने दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी अब हो चुका है बालिग, फिलहाल जमानत पर है बाहर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 27 Dec 2018, 3:47 PM IST

Rape victim relative

Rape victim relative

अंबिकापुर. 5वीं कक्षा की छात्रा से उसके पड़ोस में रहने वाले साढ़े 17 साल के लड़के ने 6 महीने पूर्व दुष्कर्म किया था। पीडि़ता के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर संप्रेक्षण गृह भेजा गया था। इधर दुष्कर्म के बाद से पीडि़ता की तबियत खराब रहती थी। उसने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था।

6 महीने बाद 26 दिसंबर को उसके पेट में अचानक दर्द उठा। यह देख परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। गुरुवार को 3 डॉक्टरों की टीम द्वारा पीडि़ता का पीएम कराया गया है।


गौरतलब है कि 17 जून 2018 को नमनाकला के खटिकपारा निवासी साढ़े 17 वर्षीय किशोर ने 11 वर्षीय बालिका को पड़ोस में ही नाना के घर ले जाकर दुष्कर्म किया था। इसकी खबर जब बालिका के घरवालों को हुई तो उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने अपचारी बालक को गिरफ्तार कर संपे्रक्षण गृह भेज दिया था।

इधर दुष्कर्म के बाद से बालिका की तबियत खराब रहती थी। वह 5वीं कक्षा में पढ़ती थी। तबियत खराब रहने की वजह से उसने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। बुधवार को अचानक उसके पेट में दर्द उठा तो वह कराहने लगी।

माता-पिता उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद वे बेटी की लाश लेकर घर लौट गए और कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी।


3 डॉक्टरों की टीम ने किया पीएम
दुष्कर्म पीडि़ता की मौत की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव का गुरुवार को पीएम के लिए अस्पताल लाया। यहां 3 डॉक्टरों की टीम ने तहसीलदार की उपस्थिति में उसका पीएम किया। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।


जमानत पर बाहर है अपचारी बालक
बताया जा रहा है कि दुष्कर्म का आरोपी अपचारी बालक इन दिनों जमानत पर है। सूत्रों के अनुसार वारदात के समय उसकी उम्र साढ़े 17 साल थी लेकिन अब वह बालिग हो चुका है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़