4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल का हैंडपंप दांत कर रहा खराब तो छात्र-छात्राएं पीते हैं नदी का पानी, शिक्षक साथ लाते हैं बोतल वाला पानी

नदी के पानी से प्यास बुझाकर स्कूल में तालीम ले रहे नौनिहाल, कई बार शिकायत के बाद भी अफसरों को झांकने की फुरसत नहीं
2 min read
Google source verification
Bad teeth of girl student

Bad teeth of girl student

संजय तिवारी/विनोद शर्मा
अंबिकापुर/बतौली. बच्चों को जब प्राथमिक शिक्षा ही हासिल करने में तकलीफ का सामना करना पड़े तो उनका भविष्य कैसे उज्ज्वल होगा। विकास के दावे व आधुनिक युग की बात के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित अधिकांश सरकारी स्कूलों की हालत किसी से छिपी नहीं है, जहां बच्चे जर्जर भवन, शिक्षकों की कमी व पीने का साफ पानी जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं।

कुछ ऐसी ही गंभीर समस्या का सामना बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत तेलइधार के छोटे पुटुकेला माध्यमिक शाला के बच्चे कर रहे हैं। उन्हें पीने का साफ पानी तक नसीब नहीं है और नदी के दूषित जल से प्यास बुझा रहे हैं। स्कूल परिसर में स्थित हैंडपंप में फ्लोराइड युक्त पानी निकल रहा है, इस कारण छात्र-छात्राओं को नदी जाना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि ग्राम तेलइधार के छोटे पुटुकेला में संचालित माध्यमिक शाला में बच्चों की दर्ज संख्या लगभग 25 है। यहां से लगभग 100 मीटर दूरी पर स्थित एक नदी है, जहां हर दिन बच्चे प्यास बुझाने जाते हैं। नदी का दूषित जल पीने बच्चे मजबूर हैं, क्योंकि स्कूल परिसर में लगा हैंडपंप का पानी अधिक फ्लोराइड उगल रहा है।

ये समस्या लगभग तीन वर्ष से बनी हुई है, लेकिन हैंडपंप की सुधार हेतु किसी प्रकार की पहल नहीं की गई है। सबसे ज्यादा परेशानी तो बारिश के दिनों में होती है क्योंकि उस समय नदी भी उफान पर रहती है,

ऐसे में वहां जाना संभव नहीं होता, मजबूरन बच्चे घर से ही बोतल में पानी लेकर आते हैं। प्रधानपाठक चंद्रशेखर प्रसाद इस समस्या से विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके लेकिन कोई पहल नहीं हुई।


हैंडपंप के पानी से दांत हो रहे खराब
हैंडपंप के पानी में फ्लोराइड की मात्रा काफी अधिक है। इसकी वजह से इस पानी का सेवन करने से बच्चों के दांत खराब हो गए हैं। सेहत पर भी विपरीत असर पड़ रहा है, इसी कारण बच्चों ने हैंडपंप का पानी पीना छोड़ दिया है लेकिन वे जिस नदी का पानी पी रहे हैं, वह भी दूषित हैं। वहीं यहां पदस्थ प्रधानपाठक व 3 शिक्षक घर से बोतल में पानी लाते हैं।


अधिकारियों को कई बार बता चुका हूं
हैंडपंप व बच्चों के नदी का पानी पीने की समस्या से विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई पहल नहीं हो रही है।
चंद्रशेखर प्रसाद, प्रधानपाठक


नया हैंडपंप लगवाएंगे
स्कूल का निरीक्षण करने के बाद पीएचई को हैंडपंप सुधारने को कहा जाएगा। नहीं तो स्कूल परिसर में ही एक और बोर कराकर नया हैंडपंप लगवाएंगे।
एसपी जांगड़े, बीईओ, बतौली

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग