
Dead body
अंबिकापुर. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। गुस्से में पति पत्नी को मारने के लिए उठा तो वह अनियंत्रित होकर अचानक सिर के बल गिरकर बेहोश हो गया।
पत्नी व बच्चों द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान मृतक ने शराब पी रखी थी।
बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़कागांव निवासी 45 वर्षीय रविन्द्र पोर्ते पति गणेश पोर्ते मंगलवार को मजदूरी करने गया था। शाम को वह शराब पीकर घर आया।
रात 8 बजे पत्नी व बच्चे के साथ बैठकर आग ताप रहा था। उसी दौरान पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में रविन्द्र पत्नी को मारने उठा।
इस दौरान वह अचानक सिर के बल जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। पत्नी व उसके बच्चे उसे इलाज के लिए वाड्रफनगर अस्पताल लेकर पहुंचे।
यहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसर गया है।
Published on:
28 Nov 2018 06:20 pm
