
Theft in lawyer's house
अंबिकापुर. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने जहां जिलेभर में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया है, वहीं इस मुश्किल घड़ी में भी चोरों के हौसले बुलंद हैं। उनके द्वारा सूने मकानों को निशाना बनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में शहर के एक अधिवक्ता (Lawyer) के सूने मकान में 25 अप्रैल की रात धावा बोलकर चोरों ने 83 हजार रुपए नकद समेत 2 लाख के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। अधिवक्ता व उसका पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने गांव गया था। अधिवक्ता ने चोरी की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। (Theft in lawyer house)
शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर निवासी देवेंद्र कुमार सेन पेशे से अधिवक्ता है। 25 अपै्रल की सुबह करीब 4 बजे वह अपने पूरे परिवार के साथ शादी (Marriage programme) में शामिल होने अपने गांव रघुनाथनगर थाना क्षेत्र ग्राम सरना गया था।
26 अपै्रल को पड़ोस में ही रहने वाले रविन्द्र नारायण राय ने अधिवक्ता के मोबाइल पर सूचना दी कि आपके घर का दरवाजा खुला है। खबर मिलते ही अधिवक्ता अपने परिवार के साथ घर लौटा तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है तथा कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा है।
उसने देखा तो आलमारी में रखे 83 हजार रुपए नकद, मंगल सूत्र, सोने का 2 कान का झूमका, 2 अंगूठी, 2 चेन, चांदी की 4 जोड़ी पायल सहित अन्य सामान चोरों ने पार कर दिया था। कुल चोरी 2 लाख रुपए की बताई जा रही है।
थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
अधिवक्ता ने अपने घर हुई चोरी की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
लॉकडाउन में भी चोरों के हौसले बुलंद
लॉकडाउन (Lockdown) के कारण सभी अपने-अपने घरों में हैं लेकिन इस बीच भी चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। चोरों की नजर सूने मकानों पर ज्यादा है। शहर में ऐसे कई लोग हैं जो लॉकडाउन के दौरान अपने गांव चले गए हैं। शहर में चोरी की वारदात (Crime) को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है।
Published on:
28 Apr 2021 08:27 pm
