उन्होंने बताया कि होम डिलीवरी के लिए अपने डिलीवरी ब्यॉय का कोविड टेस्ट और नगर निगम से प्रमाण पत्र लेना होगा। इसके बिना होम डिलिवरी की अनुमति नही दी जाएगी। होम डिलिवरी के लिए दुकानदार 23 अप्रैल से ही अपने डिलीवरी ब्यॉय का एंटीजेन टेस्ट (Antigen test) करा लें तथा नगर निगम से प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें।