
Vastu tips
अंबिकापुर. Vastu Tips: अच्छा घर भी है, रुपया-पैसा भी है, इसके बाद भी कभी-कभी जिंदगी खुशी से नहीं कट रही होती है। परिवार परेशानी में रहता है, समस्याएं आती रहती हैं। ऐसे में यह समझ में नहीं आता कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है, इसके लिए क्या उपाय किए जाएं ताकि जिंंदगी बदल जाए।
आज हम आपको वास्तु शास्त्र के ऐसे ही 10 टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आपकी जिंदगी खुशहाल (Happy) हो सकती है। इस टिप्स को आम आसानी से आजमा सकते हैं-
ये हैं 10 वास्तु टिप्स-
1. यदि आपके मकान के 3 दरवाजे एक ही लाइन में हों तो यह अशुभ हो सकता है। इसे बदलने की जरूरत है।
2. घर में सूखे फूल न रखें। ऐसा देखने में आता है कि पूजा के दौरान देवी-देवताओं पर फूल चढ़ाते हैं, दूसरे दिन उसे उतारकर वहीं छोड़ देते हैं, ऐसा न करें।
3. सप्ताह में एक बार घर में गूगल या धूप का धुआं करना शुभ होता है।
4. हर गुरुवार को तुलसी के पौधे पर दूध चढ़ाना चाहिए। इससे परिवार में खुशहाली आती है।
5. घर में सरसो के तेल के दीये में लौंग डालकर लगाना शुभ होता है।
6. पहली रोटी गौ माता के लिए निकालें। इसके अलावा तवे पर रोटी सेंकने से पूर्व दूध के छींटे मारना शुभ होता है।
7. ऐसे संत-महात्माओं के चित्र बैठक रूम या हॉल में न लगाएं जो आशीर्वाद देने की मुद्रा में हों।
8. कमरे के दक्षिण-पूर्व दिशा में हरे-भरे चित्र वाले पोस्टर लगाएं।
9. घर बनाते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि जल की निकासी उत्तर या पूर्व की दिशा में हो, यह वास्तु के हिसाब से भी काफी शुभ होता है।
10. घर में गोल किनारे वाले फर्नीचर रखने चाहिए, वहीं टपकने वाले नल नहीं होने चाहिए।
Published on:
05 Oct 2021 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
