
Accident
अंबिकापुर. 2 दिन पूर्व एक युवक अपने ससुराल आया था। वहां से वह रिश्तेदार की बाइक लेकर रविवार की रात घूमने निकला था। इसी बीच अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित ग्राम जोगीबांध के पास तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में युवक सिर के बल सड़क पर जा गिरा। गंभीर स्थिति में पुलिस द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेंगनी निवासी 35 वर्षीय विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा पिता धर्मपाल विश्वकर्मा 24 नवंबर को अपने ससुराल कुंवरपुर आया था। यहां से रविवार की शाम रिश्तेदार की बाइक से किसी काम से ग्राम भिट्ठी जा रहा था।
वह अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित ग्राम मेंड्राकला जोगीबांध के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा के चालक ने उसे टक्कर मार दी। ऑटो चालक सवारी लेकर ग्राम मुड़ेसा की ओर जा रहा था।
दुर्घटना में बाइक सवार सिर के बल सड़क पर जा गिरा और बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मणिपुर चौकी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
Published on:
26 Nov 2018 07:56 pm
