28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल से भागने में नाकाम 19 कैदियों की मौत, भगाने आए थे हथियारलैस लोग

मारे गए लोगों में एक जेल का एक सुरक्षाकर्मी भी शामिल है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Singh

Apr 11, 2018

Brazil Jail

रियो डी जनेरियो। उत्तरी ब्राजील की एक जेल से भागने की कोशिश कर रहे 19 कैदियों को मार गिराया गया। मारे गए लोगों में एक जेल का एक सुरक्षाकर्मी भी शामिल है। जेल प्रशासन ने बताया कि इस दौरान मारे गए सभी 19 कैदियों की पहचान हो चुकी है।

हथियारों से लैस एक समूह ने किया जेल पर हमला
इस मामले में मीडिया रिपोर्ट में सुरक्षाबलों के हवाले से बताया गया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे की है। सांता इजाबेल जेल परिसर में हुई इस घटना में पहले हथियारों से लैस एक समूह ने जेल पर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने जेल के कुछ कैदियों की भागने में मदद की।

इस दौरान एक जेल गार्ड की भी मौत
पारा स्टेट के सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि कैदियों के भागने के इस कोशिश के दौरान एक जेल गार्ड की भी मौत हो गई। इसके साथ ही चार सुरक्षा गार्ड भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घायल हुए सुरक्षा गार्डों में से एक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

विस्फोटकों की मदद से उड़ा दिया गेट
सार्वजनिक सुरक्षा सचिवालय के मुताबिक, सांता इजाबेल जेल के कैदियों के एक समूह ने छह सुरक्षाकर्मियों को अगवा कर लिया और इसके बाद दंगा करना शुरू कर दिया। यहीं नहीं इस दौरान जेल के बाहर मौजूद कैदियों की मदद कर रहे लोगों ने विस्फोटकों का इस्तेमाल करते हुए जेल के एक गेट को ही उड़ा दिया।

ये भी पढ़ें

image