10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात के 3 बजे 3 साल की बच्ची को घर से बाहर निकाला, हो गई लापता

बच्ची की गलती यह थी कि वह दूध नहीं पी रही थी। बच्ची कुछ ही देर में अपने घर से बाहर से लापता हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

shachindra shrivastava

•

Updated: 9 Oct 2017, 10:49 PM IST

Texas,USA,America,girl missing.,

shirin

वाशिंगटन। टेक्सास की पुलिस इन दिनों एक तीन साल की बच्ची की खोज में जुटी है, जो शनिवार की रात से गायब है। असल में उसके माता-पिता ने बच्ची को सजा के तौर पर आधी रात को घर से बाहर खड़ा कर दिया था। बच्ची की गलती यह थी कि वह दूध नहीं पी रही थी। लेकिन दिक्कत तब हो गई जब वह बच्ची कुछ ही देर में अपने घर से बाहर से लापता हो गई। अब दो दिन से टेक्सास पुलिस बच्ची को ढूंढ रही है और फेसबुक पर इसके लिए अपील भी जारी की है। बच्ची शीरीन मैथ्यूज के नाम से एक अलर्ट भी जारी किया गया है। घटना टैक्सास के रिचर्डसन कस्बे की है।

पिता को किया है गिरफ्तार
बच्ची को आखिरी बार उसके 37 वर्षीय पिता विस्ली मैथ्यूज ने देखा था। विस्ली ने शीरीन को शनिवार देर रात 3 बजे घर के बाहर खड़ा कर दिया। शीरीन ने दूध पीने से मना किया था। घर के बाहर वह एक पेड़ के नीचे खड़ी थी। 15 मिनट बाद विस्ली जब शीरीन को देखने गए तो वह वहां नहीं थी। अगले पांच घंटों तक विस्ली ने अपनी बेटी के लापता होने की खबर पुलिस को नहीं दी। पुलिस ने विस्ली को बेटी के साथ क्रूरता और लापरवाही के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है।

5 घंटे देर से दी पुलिस को सूचना
विस्ली के घर के करीब ही रेलवे लाइन भी जाती है। पुलिस को आशंका है कि बच्ची रेलवे लाइन को पार कर कहीं चली गई होगी। रिचर्डसन पुलिस के सार्जेंट केविन पेरलिच मुताबिक जब बच्ची 3 बजे से गायब थी, तो सुबह 8 बजे तक उसके लापता होने की सूचना क्यों नहीं दी गई, यह एक बड़ा सवाल है, जिसका जवाब हम ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।



घर-घर जाकर की जा रही है पूछताछ
पुलिस अधिकारी और स्थानीय लोग घर-घर जाकर बच्ची के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। आसपास के इलाकों में भी शनिवार दोपहर से ही बच्ची की खोज की जा रही है। बताया जा रहा है कि शीरीन ठीक से बोल नहीं पाती है और वह आखिरी समय में गुलाबी रंग का टॉप और काला पायजामा पहने हुए थी। साथ ही उसने गुलाबी रंग की ही चप्पल पहन रखी थीं।