हालांकि बोट के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का वास्तव में पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है किसी वजह से बोट ने असंतुलन खो दिया। जिस समय बोट दुर्घटना ग्रस्त हुई, वहां तेज तूफान भी चल रहा था लेकिन यह निश्चित नहीं है कि यह दुर्घटना तूफान की वजह से हुई या नहीं। तूफान के समय झील पर अन्य नौकाएं भी थीं जो सुरक्षित रूप से डॉक में लौट आईं। मौसम विज्ञानी जोनाथन बेलस का दावा है कि 40 मील प्रति घंटे से चलने वाली हवाएं, बिजली की कड़क, मध्यम बारिश और 2 मील की दूरी तक फ़ैली धुंध से दृश्यता में कमी आई जिसकी वजह से यह बोट दुर्घटनाग्रस्त हुई।