15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्लोरिडा: पहले अपने 4 बच्चों को गोलियों से भूना, फिर कर ली आत्महत्या

ये घटना सोमवार रात की है।

2 min read
Google source verification
A 35 Year old in florida killed 4 kids then shot himself

फ्लोरिडा: पहले 4 बच्चों को गोलियों से भुना, फिर कर ली आत्महत्या

फ्लोरिडा। अमरीका के फ्लोरिडा में फिर से बंदूकधारी के आतंक की खबर आई है। लेकिन ये मामला इसलिए अलग है क्योंकि इस बार निशाना कोई बाहरी नहीं बल्कि आरोपी के घरवाले ही हैं। यही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुदकुशी कर ली। ये घटना सोमवार रात की है।

हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली

दरअसल फ्लोरिडा में एक अपार्टमेंट के अंदर हथियार से लैस एक शख्स ने चार बच्चों को बंधक बनाकर रखने के बाद उनकी हत्या कर दी, इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। आरोपी की पहचान गैरी लिंडसे जूनियर (35) के रूप में हुई है। सोमवार की रात को इसका शव चार बच्चों के साथ मिला, जिनकी उम्र एक, छह, 10 और 11 साल की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इनमें से दो बच्चे उसके और दो उसकी प्रेमिका के थे।

फोन पर बातचीत कर समझाने की कोशिश कर रहे थे पुलिसवाले

मौके पर पहुंची ऑरलैंडो पुलिस प्रमुख जॉन मेना ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को रात करीब नौ बजे अपार्टमेंट में पहुंचने के बाद पांच शव मिले। हत्या के पहले भी पुलिस आरोपी से बात करने की कोशिश कर रहे थी। जॉन ने बताया कि अधिकारी लिंडसे से बात कर शांतिपूर्ण उपाय निकालने की कोशिश कर रहे थे लेकिन फोन नेटवर्क में गड़बड़ी थी, जिस कारण बातचीत से मामला हल नही हो पाया।

आरोपी की गर्लफ्रेंड ने पुलिस को दी थी जानकारी

उन्होंने कहा कि जबतक अधिकारियों ने लिंडसे को बात करने के लिए दूसरा फोन करने की कोशिश की तब तक उसने देखा कि वह एक बच्चे को गोली मार चुका है। इसके बाद अफरा-तफरी में फिर अधिकारियों ने अपार्टमेंट के अंदर घुसने का फैसला किया। बता दें रविवार की रात को आरोपी की गर्लफ्रेंड ने पुलिस को फोन करके इस बारे में जानकारी दी थी। लिंडसे की प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि लिंडसे ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद ही पुलिस तुरंत उसके घर रवाना हुई और ये गतिरोध का सिलसिला शुरू हुआ।

पहले से दर्ज है घरेलू हिंसा व आपराधिक घटनाओं के मामले

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पांचों शव कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच के बाद ये खुलासा हुआ है कि लिंडसे पहले भी घरेलू हिंसा व आपराधिक घटनाओं के मामले में लिप्त रह चुका था।