
Trump and stromy
वॉशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल के साथ संबंधों को लेकर एक बार फिर से मुश्किलों में नजर आ रहे हैं। दरअसल, पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल ने ट्रंप के खिलाफ अब मुकदमा दर्ज करा दिया है। हालांकि इससे पहले कई इंटरव्यू में डेनियल अपने और ट्रंप के रिश्तों के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं और वो इन बातों को सिरे से खारिज कर चुकी हैं कि उनके और ट्रंप के बीच कभी संबंध भी रहे थे।
ट्रंप के वकील 83 लाख रुपए की की थी पेशकश
लेकिन अब स्टॉर्मी डेनियल ने ट्रंप के खिलाफ केस कर दिया है। स्टॉर्मी का कहना है कि उनके और राष्ट्रपति के बीच संबंधों को छुपाने के लिए किसी भी प्रकार के एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर नहीं हुए थे। आपको बता दें कि जनवरी में 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए कहा था कि चुनाव के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पर्सनल वकील ने स्टॉर्मी डेनियल को चुप कराने के लिए करीब 1,30,000 डॉलर (करीब 83 लाख रु.) की पेशकश की थी। हालांकि, ट्रंप ने डेनियल के साथ संबंधों को लेकर इनकार किया था।
डेनियल ने ट्रंप के साथ संबंधों की बात स्वीकारी
स्टॉर्मी डेनियल ने अब ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर करते हुए कहा कि ऐसे किसी भी एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुए ही नहीं थे। उन्होंने कहा है कि समझौता‘‘ अवैध और बिना परिणाम वाला है'' क्योंकि ट्रंप ने उस पर स्वयं हस्ताक्षर नहीं किए हैं। डेनियल ने ट्रंप के साथ शारीरिक संबंधों को स्वीकारा है, लेकिन राष्ट्रपति के साथ प्रेम संबंधों का इनकार किया था।
वाईट हाउस की तरफ से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
इस खबर को लेकर अभी वाईट हाउस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि इससे पहले जितनी बार भी ट्रंप और डेनियल के रिश्तों की खबर जब सार्वजनिक हुई थी, तब व्हाइट हाउस ने इसे बकवास करार दिया था। ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर करते हुए राष्ट्रपति के वकील माइकल कोहेने पर डेनियल ने अपना मुंह बंद रखने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।
2006 में डेनियल और ट्रंप के बीच बने थे संबंध!
डेनियल ने ट्रंप पर आरोप लगाया था कि उनके बीच प्रेम संबंध जुलाई 2006 में हुए थे। इसके एक साल बाद ट्रंप ने अपनी तीसरी पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप से शादी कर ली थी। क्लिफोर्ड ने कहा ट्रंप से उनकी मुलाकात लेक टाहोए में एक सेलिब्रिटी गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान हुई थी। इस पूरे मामले पर व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि यह पुरानी खबरें हैं जो कि चुनाव से पहले प्रकाशित हुई थी और इनकी कड़ी निंदा की गई थी।
Published on:
07 Mar 2018 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
