31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: ‘हाउ टू मर्डर योर हस्बैंड’ की लेखिका नैन्सी क्राम्पटन पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

2011 में जब उनकी पुस्तक 'हाउ टू मर्डर योर हस्बैंड' रिलीज हुई तब वह लोगों के बीच अधिक लोकप्रिय हुईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 12 Sep 2018, 1:42 PM IST

nancy crampton

अमरीका: 'हाउ टू मर्डर योर हस्बैंड' की लेखिका नैन्सी क्राम्पटन पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

न्यूयार्क। अमरीका में रोमांटिक उपन्यास लिखने वाली लेखिका नैन्सी क्राम्पटन को अपने पति की हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया है। 68 वर्षीय लेखिका नैन्सी क्राम्पटन ब्रॉफी पर अपने पति 63 वर्षीय डेनियल ब्रॉफी पर हत्या का आरोप है। डेनियल की हत्या 2 जून को हुई थी। नैन्सी ने 'हाउ टू मर्डर योर हज्बंड' नाम से एक उपन्यास भी लिखा था। नैन्सी क्राम्पटन ब्रॉफी "हेल ऑन द हार्ट" और "द रॉन्ग हस्बैंड " जैसी कामुक किताबें भी लिख चुकी हैं। उन्हें 5 सितंबर को अपने पति की मृत्यु के तीन महीने बाद हत्या आरोप में गिरफ्तार किया गया।

अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान, तालिबान के 58 आतंकवादी मारे गए

पति की हत्या के लिए गिरफ्तार

अमरीकी मीडिया की खबरों के मुताबिक रोमांटिक नावेल राइटर क्राम्पटन ब्रॉफी ने कई किताबें लिखी हैं। अमेजन नामक ऑनलाइन मार्केट साइट पर वह लम्बे समय तक बेस्ट सेलर भी रही हैं। पुलिस का आरोप है कि 68 वर्षीय नैन्सी क्रैम्पटन-ब्रॉफी ने कथित रूप से 2 जून को ओरेगॉन कुकिंग इंस्टिट्यूट में अपने पति, 63 वर्षीय डैनियल ब्रॉफी को मार डाला। बाद में उन्होंने फेसबुक पोस्ट में अपने पति की मौत पर अफसोस जताया था।

ओरेगन पुलिस ने गिरफ्तारी का पूर्ण विवरण नहीं दिया कि 2 जून की हत्या के लिए क्राम्पटन ब्रॉफी को अब हिरासत में क्यों लिया गया? पोर्टलैंड पुलिस ने कहा, "जांचकर्ताओं का मानना है कि नैन्सी क्राम्पटन ब्रॉफी, डैनियल सी ब्रॉफी की हत्या में संदिग्ध रूप से शामिल रही हैं। पुलिस ने हत्या के मकसद या साक्ष्य पर चर्चा करने से इनकार कर दिया।

लिखा था विवादस्पद निबंध

नैन्सी ने 2011 में पति की हत्या के तरीकों को लेकर एक निबंध भी लिखा था। एक अमरीकन न्यूज वेबसाइट के मुताबिक नैन्सी ने इस निबंध में पति की हत्या को लेकर अपने विचार बताए थे। इस निबंध में उन्होंने हत्या के मुकाबले तलाक को अधिक खर्चीला करार दिया था और कहा था कि लम्बी कानूनी उलझनों से बचने के लिए पति की हत्या कर देना बेहतर तरीका है। अपने आर्टिकिल में उन्होंने लिखा था, "सस्पेंस राइटर के तौर पर मैंने हमेशा हत्या और उसके बाद होने वाली पुलिस प्रक्रिया को लेकर रोमांच जाहिर किया है।"

ट्रंप के साथ इस खास जगह डिनर करना चाहते थे पीएम मोदी, किताब में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

नॉवेल में हत्या के तरीकों पर चर्चा

लेखिका ने बाद में "हाउ टू मर्डर योर हस्बैंड" नामक एक नॉवेल भी लिख डाला। इस नॉवेल में क्राम्पटन ब्रॉफी ने कथित तौर पर लिखा था कि 'जीवन में पति को जब झेलन मुश्किल हो जाए तो उसकी हत्या कर देनी चाहिए। अमेजन पर क्राम्पटन ब्रॉफी की कई किताबें बिक्री के लिए सूचीबद्ध हैं। 2011 में जब उनकी पुस्तक 'हाउ टू मर्डर योर हस्बैंड' रिलीज हुई तब वह लोगों के बीच अधिक लोकप्रिय हुईं।