
बोगोटा: मध्य कोलंबिया में एक निर्माणाधीन पुल ढह गया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटनास्थल पर हज़ारों की तादाद में भीड़ जुट गई। वहीं प्रशासन और रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस घटना में दो लोग लापता हैं जबकि चार घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। वहीं सूचना मिलते ही नगरीय प्रशासन मंत्री भी मौके पर पहुंचकर बचाव के निर्देश दिए ।
मरने में ज्यादातर मजदूर थे शामिल
मेटा विभाग के नागरिक सुरक्षा विभाग के निदेशक जॉर्ज डियाज ने कहा कि पीड़ित मजदूर थे, जो पुल ढहने की वजह से लगभग 280 मीटर की ऊंचाई से गिरे। घटना के समय लगभग 20 मजदूर काम कर रहे थे। डियाज ने स्थानीय मीडिया को बताया, "10 लोगों की मौत हो गई है। 9 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।"काराकोल वेबसाइट पर पोस्ट वीडियो में देखा जा सकता है। आधा पुल अभी भी खड़ा है जबकि आधा ढह चुका है। पुल गिरने के बाद लोगों में विभाग के प्रति गुस्सा भरा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि ये घटिया क्वालिटी के चलते पुल का निर्माण किया जा रहा था।
पुल का आधा हिस्सा गिरा
बताया जा रहा है कि पुल के निर्माण में घटिया क्वालिटी का सामान इस्तेमाल हो रहा था। सोमवार की रात ब्रिज भरभरा कर गिर गया। पुल गिरने से इलाके में अफरातफरी का माहौल बना गया । पुल गिरने के बाद प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगा है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी हैं। घटना के समय लगभग 20 मजदूर काम कर रहे थे। डियाज ने स्थानीय मीडिया को बताया, "10 लोगों की मौत हो गई है। 9 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।"काराकोल वेबसाइट पर पोस्ट वीडियो में देखा जा सकता है। आधा पुल अभी भी खड़ा है जबकि आधा ढह चुका है। सरकार ने पुल ढहने के बाद जांच के आदेश दे दिए हैं।
इलाके में हो चुका है बड़ा हादसा
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय पहले इलाके में लैंडस्लाइड होने से बड़ा हादसा हुआ था। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई लोग घायल हो गए थे।
Updated on:
16 Jan 2018, 2:19 PM IST
Published on:
16 Jan 2018, 10:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.