उन्होंने साथ ही कहा, 'पोम्पियो भविष्य में उत्तर कोरिया की यात्रा कर सकते हैं।' ट्रंप ने कहा,'मैं इस समय चेयरमैन किम को अपना सम्मान भेजना चाहूंगा। मैं उनसे जल्द मिलने का इंतजार कर रहा हूं।' इससे पहले गुरुवार को पोम्पियो ने कहा था कि उन्होंने स्टेफन बिगन को उत्तर कोरिया का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है।