31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को झटका, पूर्व सहयोगी पॉल मनाफोर्ट को जेल

एक अमरीकी अदालत के एक संघीय जज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी पॉल मनाफोर्ट की जमानत रद्द करते हुए न्याय में बाधा पहुंचाने का हवाला देते हुए उन्हें जेल भेज दिया

2 min read
Google source verification
trump manafort

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को झटका, पूर्व सहयोगी पॉल मनाफोर्ट को जेल

नई दिल्ली। एक अमरीकी अदालत के एक संघीय जज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी पॉल मनाफोर्ट की जमानत रद्द करते हुए न्याय में बाधा पहुंचाने का हवाला देते हुए उन्हें जेल भेज दिया। समाचार एजेंसी के मुताबिक जज ने शुक्रवार को विशेष अभियोजक रॉबर्ट मुलर के आरोपों के बाद यह फैसला किया। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी रहे पॉल मनाफोर्ट न्याय में बाधा पहुंचाने के मामले में लम्बे समय से आरोपों का सामना कर रहे थे।

ईद की खुशियों के बीच श्रीनगर में धरने पर बैठे सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षक

क्या है मामला

अमरीका के विशेष संघीय अभियोजक रॉबर्ट मुलर ने कहा था कि मनाफोर्ट और उनके एक सहयोगी ने मामले में एक गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की। मुलर 2016 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की कथित भूमिका की जांच कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक दो गवाहों ने मुलर को बताया कि मनाफोर्ट ने उन्हें गवाही से पीछे हटने को कहा है। सुनवाई के दौरान अभियोजकों ने शुक्रवार को कहा कि यदि मनाफोर्ट को जेल नहीं भेजा गया इसे गलत सन्देश जाएगा और वह इसी तरह गवाहों को प्रभावित कर सकता है।

तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पहले चरण में जायेंगे ग्रीस

धोखाधड़ी और रूस से साठगांठ के आरोप

फरवरी में विशेष अभियोजन रॉबर्ट मुलर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रचार टीम के पूर्व सहयोगियों पॉल मनाफोर्ट और रिक गेट्स पर नए आरोप तय किए थे । खबरों के मुताबिक वर्जीनिया के एलेक्जेंड्रिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मनाफोर्ट और गेट्स पर कर चोरी और बैंक से धोखाधड़ी के आरोप तय किए गए थे । इन दोनों पर अक्टूबर 2017 में मनी लॉंड्रिंग, षड्यंत्र रचने और अन्य मामलों में संघीय अदालत में भी आरोप लगाए गए थे। बता दें कि 2016 के अमेरिकी चुनाव में रूस के कथित दखल के मामले में 13 रूसी नागरिकों और तीन कंपनियों पर आरोप तय करने के एक सप्ताह बाद ही मनफोर्ट को इस आरोप से दो चार होना पड़ा है।