26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोनाल्ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल जेफ सेशन्स को पद से हटाया, विटकर को सौंपी जिम्मेदारी

रूस से जुड़ी जांच के मामले में जेफ ने खुद को अलग कर लिया था और यह बात ट्रंप को रास नहीं आई थी, साल 2016 से ही जेफ के कार्यालय और राष्ट्रपति के बीच तनाव था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 9 Nov 2018, 10:35 AM IST

trump

डोनाल्ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल जेफ सेशन्स को पद से हटाया, विटकर को सौंपी जिम्मेदारी

वॉशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अटॉर्नी जनरल जेफ सेशन्स के बीच एक साल तक चली टकराहट के बाद बुधवार को उन्हें पद से हटा दिया गया। रूस से जुड़ी जांच के मामले में जेफ ने खुद को अलग कर लिया था और यह बात ट्रंप को रास नहीं आई थी। न्याय विभाग द्वारा जारी पत्र में जेफ ने कहा कि आपके निवेदन पर वह इस्तीफा दे रहे हैं। साल 2016 से ही जेफ के कार्यालय और राष्ट्रपति के बीच तनाव था। ट्रंप ने कई बार सार्वजनिक रूप से उनके विभाग की आलोचना की थी। इमिग्रेशन को लेकर भी न्याय विभाग और राष्ट्रपति के बीच बहस चल रही थी।

बांग्लादेश: पूर्व पीएम को सजा काटने के लिए पाया गया फिट, वापस भेजा जेल

विटेकर अब नए अटॉर्नी जनरल होंगे

ट्रंप ने ट्विटर के जरिए इस बात का ऐलान किया कि मैथ्यू जी विटेकर अब नए अटॉर्नी जनरल होंगे। ट्रंप ने ट्वीट में लिखा कि वह जेफ सेशन्स को उनकी सेवा के लिए आभार व्यक्त करतें हैं। जेफ को पद से हटाने के बाद सवाल उठने लगे कि पिछले 18 महीने से चल रही जांच अब आगे चलेगी या नहीं। ट्रंप के कोप से बचने के लिए जेफ ने चुनाव में रूस की भागेदारी की जांच से खुद को अलग कर लिया था। इसके बाद यह जिम्मेदारी डेप्युटी अटॉर्नी जनरल को सौंपी गई थी।

बेटे की भूमिका को भी दायरे में लाने की उम्मीद

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह चाहे तो अभी इस जांच से जुड़े लोगों को हटा सकते हैं,लेकिन वह राजनीतिक वजहों से इसे रोकना नहीं चाहते हैं। मध्यावधि चुनावों के खत्म होते ही स्पेशल काउंसलर रॉबर्ट मुलर ट्रंप के कैंपेन के खिलाफ जांच को आगे बढ़ा सकते हैं। इसमें ट्रंप के बेटे की भूमिका को भी दायरे में लाने की उम्मीद है। इस जांच को लेकर राष्ट्रपति पर सवालों का जवाब देने का दबाव भी बनाया जा सकता है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप इस जांच टीम पर कार्रवाई भी कर सकते हैं।