26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंप का पुतिन के साथ बैठक पर बयान, पेरिस में द्विपक्षीय वार्ता की कोई योजना नहीं

ट्रंप ने यह भी खुलासा किया कि वह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन से अगले साल की शुरुआत में मिल सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 8 Nov 2018, 5:51 PM IST

donald trump says no plans of bilateral talk with putin in paris

ट्रंप ने पुतिन के साथ बैठक पर बयान, पेरिस में द्विपक्षीय वार्ता की कोई योजना नहीं

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह पेरिस के अपने योजनाबद्ध दौरे के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित अन्य नेताओं के साथ दोपहर का भोजन करेंगे, लेकिन उनके बीच कोई बैठक होने की उम्मीद नहीं है। ट्रंप ने यह भी खुलासा किया कि वह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन से अगले साल की शुरुआत में मिल सकते हैं।

संवाददाता सम्मेलन में दिया बयान

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप से बुधवार को वाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में यह पूछने पर कि क्या वह पेरिस में पुतिन से मिलेंगे, ट्रंप ने कहा, 'हम साथ में दोपहर का भोजन करेंगे, लेकिन मुझे यकीन है कि वहां बहुत से लोग होंगे।' बता दें कि वहां 60 से ज्यादा नेता रविवार को प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति की 100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एकत्र होंगे।

पेरिस के लिए कुछ भी निर्धारित नहीं

ट्रंप ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हमने पेरिस के लिए कुछ भी निर्धारित किया है।' उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इतने कम वक्त के दौरान वहां किसी भी बैठक के लिए समय निर्धारित होगा। ट्रंप ने कहा, 'हम जल्द ही जी-20 शिखर सम्मेलन में फिर से मिलेंगे और यही वह जगह है जहां हम वास्तव में मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।'